वाराणसी में नए क्रूज संचालन को आगे नहीं आई कंपनियां, अब पर्यटन विभाग ने संभाली कमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में गंगा में जल परिवहन को धार देने को लेकर दो मंजिला रो-रो सर्विस क्रूज के संचालन की कमान अब पर्यटन विभाग संभालेगा। क्रूज संचालन के लिए अब तक किसी कंपनियों के आगे नहीं आने की दशा में पर्यटन विभाग ने मार्च से खुद संचालन कराने की तैयारी में हैं।
राजघाट से लेकर रविदास घाट तक चलने वाले दो मंजिला क्रूज का संचालन मिर्जापुर और चुनार तक भी किया जाएगा। क्रूज में शादी विवाह, बर्थडे पार्टी और अन्य आयोजन भी किए सकेंगे। इसमें 200 लोगों के बैठने की क्षमता है। पर्यटन अधिकारियों के अनुसार क्रूज संचालन के लिए 70 लाख रुपये का टेंडर रखा गया था। मगर, एक भी कंपनी ने क्रूज संचालन के लिए दिलचस्पी नहीं दिखाई।
बनारस, मिर्जापुर वाया चुनार तक क्रूज का संचालन पर्यटन विभाग की ओर से किया जाएगा। इसकी रूप रेखा तैयार की जा रही है, मार्च से क्रूज में पर्यटक सैर कर सकेंगे।
विज्ञापन विज्ञापन
दीपक अग्रवाल, मंडलायुक्त