फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   communist party leader arrestd after misbehave with varanasi dm

डीएम के साथ बदसूलकी करने पर भाकपा माले नेता गिरफ्तार

Thu, 25 May 2017 02:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 25 May 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
communist party leader arrestd after misbehave with varanasi dm
- फोटो : demo
डीएम योगेश्वर राम मिश्रा से अभद्रता पर बुधवार को भाकपा माले के नेता मनीष शर्मा को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में जेल भेज दिया गया। वह स्लाटर हाउस को चालू कराने की मांग लेकर डीएम से मिलने गए थे।
विज्ञापन


बातचीत के दौरान इस कदर उलझ गए कि मांग न पूरी होने पर  डीएम पोर्टिको में पशु काटने की धमकी तक दे दी। कैंट पुलिस मनीष को गिरफ्तार कचहरी ले गई। वहां से जेल ले जाए जाते समय भाकपा माले के लोगों ने कुछ देर तक कचहरी पुलिस चौकी का घेराव कर नारेबाजी की।
विज्ञापन


ऑल इंडिया कुरैशी विकास मंच, भाकपा माले एवं अलकुरैश वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले मीट कारोबारियों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया था। करीब तीन घंटे तक मुख्यालय पर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना था कि सरकार ने वैध स्लाटर हाउस को भी बंद करा दिया है। रमजान से पूर्व स्लाटर हाउस खोलने की मांग की थी। इसी मामले पर भाकपा माले के जिला प्रभारी मनीष शर्मा बुधवार को डीएम से मिलने उनके कार्यालय गए थे।


गिरफ्तारी से नाराज भाकपा माले की ओर से सरिता पटेल ने देर शाम विज्ञप्ति जारी कर मनीष को जल्द रिहा करने की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed