फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Communal unity presented by hindu muslim people in mirzapur

विंध्यधाम में बह रही प्रेम-सौहार्द की गंगा, रामचरित मानस पाठ में जुटे मुस्लिम 

Wed, 09 Jan 2019 10:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 09 Jan 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
Communal unity presented by hindu muslim people in mirzapur
हिन्दू मुस्लिम एक साथ रामचरित्र मानस पाठ करते हुए - फोटो : amar ujala
यूपी के मिर्जापुर में सामाजिक संस्था विंध्य सेवा मंच के तत्वावधान में विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी विंध्याचल के शेरकोठी प्रांगण में तीन दिवसीय मानस महोत्सव का आयोजन किया गया। शेरकोठी प्रांगण में प्रेम-सौहार्द की गंगा बह रही है।
विज्ञापन


सोमवार से यहां शुरू हुए तीन दिवसीय रामचरित मानस पाठ के दूसरे दिन मंगलवार को सस्वर रामचरित मानस के अखंड पाठ से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। शेरकोठी प्रांगण में सजे भव्य  राम दरबार में विद्वत ब्राह्मणों सहित मोहम्मद इस्लाम ने मुस्लिम भाइयों संग भगवान राम के मानस पाठ का सस्वर गायन कर इस कार्यक्रम को अद्वितीय बना दिया।
विज्ञापन


तमाम विरोधाभासों के बीच इस तरह की समरसता से देश की संस्कृति के साथ ही गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूती मिलती है। विंध्यवासिनी धाम के शेरकोठी का मानस महोत्सव सन 2003 से आपसी समरसता का संदेश देता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विंध्य सेवा मंच के संस्थापक वीरेन्द्र मिश्र ने 1988 से इस मानस महोत्सव का शुरुआत की थी। 2003 में इस कार्यक्रम से मोहम्मद इस्लाम को जोड़ कर गंगा जमुनी तहजीब का अनूठी मिसाल कायम की। मोहम्मद इस्लाम तब से लेकर आज तक प्रत्येक वर्ष अपने साथियों संग शामिल होते हैं।

आपसी भाईचारे का संदेश देने वाला है यह आयोजन

मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि यह आयोजन आपसी भाईचारे का संदेश देने वाला है और गर्व है कि हम सभी इससे जुड़े हुए हैं। संयोजक व संस्था प्रवक्ता त्रियोगी मिटठू मिश्र ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष विंध्य सेवा मंच के संस्थापक वीरेंद्र कुमार मिश्र की स्मृति में आयोजित होता है।

महासचिव जादूगर रतन कुमार ने कहा धर्म हमें परस्पर प्रेम और सौहार्द की शिक्षा देता है। धर्म हमें बांटना नहीं जोड़ना सिखाता है। इस अवसर पर अंबा, गामा, मजीरा गुरु, रिंकू पांडे, बितनु महराज, सूरज आनंद मिश्र, मदरुलला, मोहम्मद रियाज, इरफान, कच्चा मास्टर, दीपक महराज आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed