फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Common service centers started in 13 post offices, avail 73 services

13 डाकघरों में कॉमन सर्विस सेंटर शुरू, 73 सेवाओं का पाएं लाभ

Sat, 09 Jan 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Common service centers started in 13 post offices, avail 73 services
गाजीपुर। जिले के प्रधान डाकघर और 12 उप डाकघरों में कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोग न सिर्फ आसानी से पंजीकरण करा सकेंगे, बल्कि पैन कार्ड, पासपोर्ट, आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग, फ्लाइट एवं बस टिकट, मोबाइल और डीटीएच का ई-रिचार्ज कराने के साथ ही कुल 73 सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन

केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए पात्रों का पंजीकरण जरूरी है। कॉमन सर्विस सेंटरों की संख्या कम होने के कारण पंजीकरण के लिए लोगों को परेशान होना पड़ता था। प्रधान डाकघर और 12 उप डाकघरों में कॉमन सर्विस सेंटर की सेवा शुरू होने से लोगों को सहूलियत होगी। अब लोग डाकघरों में जाकर पंजीकरण समेत कुल 73 सेवाओं का लाभ आसानी से ले सकेंगे। डाक विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को सहूलियत देने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। रेल आरक्षण, आधार कार्ड बनाने के साथ ही गंगोत्री का गंगाजल, एलईडी बल्ब, पंखा एवं सैनिटाइजर आदि की बिक्री भी डाकघरों से की जा रही है। इसी क्रम में प्रधान डाकघर सहित जिले के तेरह डाकघरों में कॉमन सर्विस सेंटर संचालित किया जा रहा है। इनमें केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं पीएम श्रम योगी मानधन पेंशन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान, जीवन प्रमाण, पीडीएस आदि योजनाओं के लाभ के लिए पंजीकरण आसानी से कराया जा सकता है। पैन कार्ड, पासपोर्ट, आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग, फ्लाइट एवं बस टिकट, मोबाइल और डीटीएच का ई-रिचार्ज, बीमा, छात्रवृत्ति, एनपीएस, ई-चालान, ई-स्टैंप, फास्टैग, जीएसटी एवं टीडीएस आदि सुविधाओं का लाभ उठाया जा सकता है।
विज्ञापन

---
शहर में प्रधान और पीरनगर डाकघर में सुविधा
गाजीपुर। प्रधान डाकघर के अलावा जिले के बारह उप डाकघरों पर कॉमन सर्विस सेंटर संचालित हैं। इनमें पीरनगर, सादात, जमानिया, दिलदारनगर, सैदपुर, मुहम्मदाबाद यूसुफपुर, मरदह एवं नंदगंज उप डाकघर शामिल हैं। इसके अलावा औड़िहार, बाराचवर, सतरामगंज बाजार तथा गहमर उप डाकघर में सीएससी की सेवा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
11 अन्य उप डाकघरों में जल्द शुरू होगी सेवा
गाजीपुर। सीएससी की सेवा जिले के कुछ और उप डाकघरों से भी चलाने की योजना है। इसके लिए तैयारी की जा रही है। शहर के मारकीनगंज, सुभाषनगर, गाजीपुर आरएस, गाजीपुर सिटी, डिग्री कालेज, शादियाबाद, बिरनो, जखनिया, रेवतीपुर, देवकली, रामपुर स्थित उप डाकघर में सीएससी की सेवा जल्द मिलने लगेगी। इसके लिए संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

---
कोट...
प्रधान डाकघर और 12 उप डाकघरों में कामन सर्विस सेंटरों का संचालन किया जा रहा है। सीएससी की सर्विस डाकखाने से शुरू होने से आम जन को 73 सेवाओं का आसानी से लाभ मिल सकेगा। अब उन्हें इसके लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। कई उपभोक्ता मोबाइल एवं डीटीएच रिचार्ज आदि की सुविधा प्राप्त कर रहे हैं।
- बीके पांडेय, डाक अधीक्षक।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed