{"_id":"606620f58ebc3e5916635c1d","slug":"commissionerate-court-will-start-from-next-week-city-news-vns5829097163","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले सप्ताह से शुरू होगी कमिश्नरेट कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले सप्ताह से शुरू होगी कमिश्नरेट कोर्ट
विज्ञापन
वाराणसी। कमिश्नरेट की कोर्ट अगले सप्ताह से पुलिस लाइन में काम करने लगेगी। इसकी तैयारियां चल रही हैं। साथ ही, कोर्ट में काम करने के लिए पुलिसकर्मियों को न्यायिक प्रक्रिया और कानून संबंधी प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने से थानों के स्तर से निरोधात्मक कार्रवाई ठप पड़ गई है। दरअसल, एसडीएम और एसीएम ने निरोधात्मक कार्रवाई की सुनवाई बंद कर दी है। ऐसे में पुलिस शांतिभंग में चालान नहीं कर पा रही है। न ही किसी को पाबंद कर पा रही है। थाने से ही पुलिस संबंधित व्यक्ति को न्यायालय में बुलाए जाने पर पेश होने संबंधी नोटिस थमाकर घर भेज दे रही है। पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने बृहस्पतिवार को बताया कि युद्धस्तर पर काम हो रहा है। जल्द ही कमिश्नरेट की कोर्ट का कामकाज शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन