{"_id":"64f4df2836707e327a0586e4","slug":"commissioner-will-tease-on-12-son-played-tabla-today-varanasi-news-c-20-vns1013-348824-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: कमिश्नर 12 को छेड़ेंगे तान, बेटे ने आज बजाया तबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: कमिश्नर 12 को छेड़ेंगे तान, बेटे ने आज बजाया तबला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
। काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में हर दिन एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देखने को मिल रही हैं। माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ ही कलाकार भी अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों में छिपी प्रतिभा भी इस महोत्सव के मंच पर देखने को मिलेगी। इसके तहत कमिश्नर कौशल राज शर्मा के बेटे अर्थव ने रविवार को तबला बजाकर सभी का दिल जीत लिया। खुद कौशल राज शर्मा भी 12 सितंबर को अपनी गायिकी की सुमधुर प्रस्तुति देंगे।काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के तहत 12 सितंबर तक जिले के विभिन्न विद्यालयों के साथ ही शहर में अलग-अलग जगहों पर गायन, वादन, नृत्य की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। रविवार को राज इंग्लिश स्कूल में हुए आयोजन में सनबीम वरुणा शुक्ल में कक्षा 9 के छात्र अथर्व ने जोनल स्तर पर वरुणापार जोन की प्रतियोगिता में तबला वादन की प्रस्तुति दी। इधर आर्य महिला इंटर कॉलेज नृत्य विद्या के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान रियांशी केशरी, आराध्या यादव, तनु यादव सहित अन्य छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से लोक परंपरा को जीवंत रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम मे न्यू कान्वेंट इंग्लिश स्कूल की टीम मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य डॉ. प्रतिभा यादव ने किया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त इंद्रविजय, ई. अशोक यादव, मीनाक्षी आदि लोग मौजूद रहे।
000
अब तक हो चुके हैं 50200 पंजीकरण
काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के तहत आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में अब तक 50200 लोगों का पंजीकरण कराया जा चुका है। 12 सितंबर तक अलग-अलग प्रतियोगिताएं होंगी। खास बात यह है कि इसमें प्रशासनिक अधिकारी भी प्रतिभाग दिखाएंगे।
विज्ञापन
000
अब तक हो चुके हैं 50200 पंजीकरण
काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के तहत आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में अब तक 50200 लोगों का पंजीकरण कराया जा चुका है। 12 सितंबर तक अलग-अलग प्रतियोगिताएं होंगी। खास बात यह है कि इसमें प्रशासनिक अधिकारी भी प्रतिभाग दिखाएंगे।
विज्ञापन