फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   commissioner warning forsamne ghat bridge deadline

27 जून तक नहीं तैयार हुआ सामनेघाट पुल तो जेल जाएंगे जिम्मेदार

Tue, 06 Jun 2017 04:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 06 Jun 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
commissioner warning forsamne ghat bridge deadline
सामने घाट पुल बना रही जेसीएल कंपनी - फोटो : अमर उजाला
गंगा नदी पर सामने घाट पुल 27 जून तक तैयार नहीं हुआ तो जेसीएल कंपनी के जिम्मेदार जेल भेजे जाएंगे। मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने सोमवार को यह चेतावनी अपने अनुश्रवण कक्ष में बैठक के दौरान पुल का निर्माण कार्य करा रही जेसीएल कंपनी के प्रतिनिधि को दी।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने  दो टूक कहा कि कंपनी द्वारा धनराशि की कमी का जो बहाना बताया जा रहा है वह कतई सुना नहीं जाएगा। इसके साथ ही मंगलवार को कंपनी के इंजीनियर को मंडलायुक्त ने तलब किया है।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने मंडुवाडीह फ्लाईओवर कार्य की धीमी प्रगति पर भी खासी नाराजगी जतायी और रेलवे के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर काम को जल्दी पूरा कराने का निर्देश सेतु निगम के अभियंता को दिया। चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर की सर्विस रोड की मरम्मत का काम 15 जून तक पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचक्रोशी मार्ग के सुदृढ़ीकरण और 59 किमी फुटपाथ निर्माण कार्य की डीपीआर 15 जून तक तैयार करने को कहा। सुल्तानपुर, वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर, औरंगाबाद सड़क निर्माण कार्य से जुड़ा मुआवजा जल्द वितरित कराने को कहा।

गोइठहां में बन रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम चौबीसों घंटे जारी रखने का निर्देश जल निगम के अभियंता को दिया। ऊर्जा गंगा के तहत गैस पाइप लाइन बिछाने के दौरान आ रही परेशानियों की जानकारी मांगी।


सड़कों को 15 जून तक गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया। कूड़ा उठान का काम सही तरीके से कराने का निर्देश मंडलायुक्त ने नगर आयुक्त को दिया। कहा कि आगामी दो अक्तूबर शहर के सभी 90 वार्ड खुले में शौच से मुक्त हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed