{"_id":"60b75cce8ebc3e2beb7fac96","slug":"commissioner-inaugurated-the-assistant-commissioner-of-police-office-in-sarnath-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: कमिश्रर ने किया सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय सारनाथ का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: कमिश्रर ने किया सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय सारनाथ का उद्घाटन
Wed, 02 Jun 2021 04:02 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 02 Jun 2021 04:02 PM IST
सार
सारनाथ स्थित साइबर क्राइम थाना व पर्यटन थाना में ही सहायक पुलिस आयुक्त का नया कार्यालय बनकर तैयार हुआ है। उद्घाटन के बाद कमिश्नर ए सतीश गणेश ने पर्यटन और साइबर क्राइम थाना का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
सारनाथ सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय का कमिश्रर ने किया उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में वाराणसी पुलिस कमिश्ररेट का छठवें सर्किल बने सारनाथ को बुधवार को सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय मिल गया। पुलिस कमिश्रर ए सतीश गणेश ने फीता काटकर एसीपी कार्यालय का उद्घाटन किया। साइबर क्राइम थाना और पर्यटन थाना में ही सहायक पुलिस आयुक्त का नया कार्यालय बनकर तैयार हुआ है।
विज्ञापन
उद्घाटन के बाद कमिश्नर ने पर्यटन और साइबर क्राइम थाना का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मियों से उनका परिचय प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने व्यवस्था एवं रख-रखाव से संबंदितक कई निर्देश दिए। पर्यटन थाना के बारे में सारनाथ एसीपी को निर्देशित किया कि आप अपने संपर्क में उन लोगों को भी जोड़ें जो अन्य भाषा बोलते हैं।
विज्ञापन
क्योंकि यहां पर अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आते रहते हैं ऐसे में सिर्फ इंग्लिश से काम नहीं चलेगा। ऐसे लोगों को साथ रखें जो पर्यटकों की भाषा समझते हो। सहायक पुलिस आयुक्त का ऑफिस सारनाथ में बनने से अब फरियादियों को कैंट नहीं जाना होगा। वे अपनी समस्या अब यहीं पास में आकर दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि वाराणसी पुलिस कमिश्ररेट में सारनाथ को नया सर्किल बनाया गया। इसकी कमान आईपीएस संतोष मीणा को सौंपी गई है। सारनाथ सर्किल में लालपुर-पांडेयपुर थाना, साइबर थाना, पर्यटन थाना और सारनाथ थाना होगा।
हटाया गया फूल और गुब्बारा
उद्घाटन से पहले डीआईजी अखिलेश कुमार सारनाथ सहायक आयुक्त कार्यालय पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सजावट के लिए लगे फूल और गुब्बारों को हटाने का निर्देश दिया। कहा कि यहां किसी बच्चे का बर्थडे कार्यक्रम नहीं आयोजित किया गया है। इस दौरान आईपीएस आदित्य लहंगे, आईपीएस विकास कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त संतोष कुमार मीना, सहित सारनाथ थाना प्रभारी, साइबर क्राइम थाना प्रभारी, पर्यटन थाना प्रभारी व पांडेपुर लालपुर थाना प्रभारी मौजूद रहे।