फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Command of Sarnath Circle IPS santosh Meena

सारनाथ बना छठा सर्किल, आईपीएस संतोष मीणा को कमान

Sat, 29 May 2021 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Command of Sarnath Circle IPS santosh Meena
शहर की सुरक्षा व कानून व्यवस्था बेहतर बनाने की दिशा में पुलिस कमिश्नरेट में सर्किल का पुर्नगठन किया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर ए सतीश
विज्ञापन

गणेश की पहल पर वाराणसी कमिश्नरेट में अब सर्किल की संख्या छह हो गई। सारनाथ को नया सर्किल बनाया गया। इसकी कमान आईपीएस संतोष मीणा को सौंपी गई। सारनाथ सर्किल में लालपुर-पांडेयपुर थाना, साइबर थाना, पर्यटन और सारनाथ थाने होंगे। वहीं, कैंट सर्किल में अब सिर्फ तीन थाने होंगे, इसमें कैंट, शिवपुर और मंडुवाडीह शामिल हैं।

शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने मातहतों के संग सारनाथ स्थित पर्यटन थाना का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पर्यटन थाने में ही सारनाथ सर्किल का कार्यालय होगा। पहले कमिश्नरेट में पांच सर्किल थे। जिसमें भेलूपुर, दशाश्वमेध, चेतगंज, कोतवाली और कैंट शामिल हैं। अब एक और बढ़कर सारनाथ नया सर्किल हो गया। आईपीएस संतोष मीणा को सारनाथ सर्किल का सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया। जबकि कैंट सर्किल के एसीपी अभिमन्यु मांगलिक है। यह पहली बार है कि कमिश्नरेट के गठन के बाद से नया सर्किल बनाया गया। वहीं, पुलिस अधिकारियों की ओर से अब थानों का भी पुनर्गठन किया जाना है। कमिश्नरेट में चितईपुर नया थाना होगा तो ग्रामीण में राजातालाब नया थाना बनेगा। इसकी तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed