फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   collision between the truck and the trailer the death of the assistant in chandauli

Chandauli: ट्रक और ट्रेलर में हुई ऐसी टक्कर कि उड़ गए केबिन के परखच्चे, खलासी की मौत, ड्राइवर का चल रहा इलाज

Sun, 04 Sep 2022 01:30 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 04 Sep 2022 01:30 PM IST
सार

चंदौली के थान क्षेत्र बगहीं कुंभापुर गांव के पास एक ट्रक और ट्रेलर में इतनी खौफनाक टक्कर हुई कि ट्रक के केबिन के परखच्चे उड़ गए। खलासी की मौके पर ही मौत हो गई वहीं घायल ड्राइवर का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
collision between the truck and the trailer the death of the assistant in chandauli
ट्रक और ट्रेलर में टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली थान क्षेत्र के बगहीं कुंभापुर गांव के पास नेशलन हाइवे पर रविवार की सुबह ट्रक और ट्रेलर की टक्कर हो गई। टक्कर इतना जोरदार थी कि ट्रक के केबिन के परखच्चे उड़ गए। खलासी की मौके पर ही मौत हो गई वहीं घायल ड्राइवर को लोगों ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बिहार के जहानाबाद जिला के घोसी थाना अंतर्गत उबेर गांव निवासी भूषन प्रसाद (38) अपने खलासी बिहार के अरवल जिला कुर्था थाना के नरही गांव निवासी निरंजन कुमार यादव (22 ) के साथ रामनगर से चोकर लादकर उड़ीसा ले जा रहे थे।
विज्ञापन

हाइवे पर बगहीं कुंभापुर गांव में ट्रेलर से उनके ट्रक की भिड़ंत हो गई जिसमें खलासी निरंजन कुमार यादव की मौत हो गई है। कानूनी प्रक्रिया के तहत शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेज दिया गया है। वहीं भूषन प्रसाद भी घायल हो गए जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed