{"_id":"64bcdadc00cb55adcf07e228","slug":"collision-between-bike-and-auto-rickshaw-near-kathy-bridge-seven-people-injured-admitted-to-trauma-center-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Accident: कैथी ब्रिज के पास बाइक व ऑटो रिक्शा में जबरदस्त टक्कर, सात लोग घायल, ट्रामा सेंटर में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Accident: कैथी ब्रिज के पास बाइक व ऑटो रिक्शा में जबरदस्त टक्कर, सात लोग घायल, ट्रामा सेंटर में भर्ती
Sun, 23 Jul 2023 01:16 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:16 PM IST
सार
ऑटो चालक और उसमें सवार लोग वाराणसी तेलियाबाग के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं पर ग्रामीणों ने आनन-फानन में 108 एंबुलेंस बुलाकर घायलों को उपचार के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया।
विज्ञापन
कैथी ब्रिज के पास बाइक व ऑटो रिक्शा में जबरदस्त टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में चौबेपुर क्षेत्र के कैथी ब्रिज के पास बाइक और ऑटो रिक्शा में जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बाइक सवार कैथी मारकंडेय महादेव से दर्शन करके आ रहे थे। तभी वाराणसी से आ रहे ऑटो और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।
यह भी पढ़ें- गजब है ये मामला: जब रात में शादी की शहनाइयों से गूंज उठा थाना, पुलिस वाले बने बराती, बना चर्चा का विषय
विज्ञापन
जिसमें सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ऑटो चालक और उसमें सवार लोग वाराणसी तेलियाबाग के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं पर ग्रामीणों ने आनन-फानन में 108 एंबुलेंस बुलाकर घायलों को उपचार के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया। जहां ऑटो चालक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। सूचना पाकर 112 पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया।
विज्ञापन