फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   This case is amazing marriage took place in the police station, the policemen became the baraati

गजब है ये मामला: जब रात में शादी की शहनाइयों से गूंज उठा थाना, पुलिस वाले बने बराती, बना चर्चा का विषय

Sun, 23 Jul 2023 12:26 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 23 Jul 2023 12:26 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक गायत्री देवी पुत्री नन्हकू फत्तूपुर थाना महराजगंज का करीब एक साल से अधिक समय से राजबली पुत्र रामसूरत निवासी घाघरपारा बहरीपुर थाना सिंगरामऊ से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते 20 जुलाई को युवती अपने घर से भागकर प्रेमी के घर जाकर रहने लगी।

विज्ञापन
This case is amazing marriage took place in the police station, the policemen became the baraati
थाने में बजी शहनाई, पुलिस वाले बने बाराती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर में सिंगरामऊ स्थानीय थाना शनिवार की रात शादी की शहनाइयों से गूंज उठा और बाराती पुलिसवाले बने। जहां पुलिस की मौजूदगी में स्वजातीय प्रेमी युगल की थाने के मंदिर में शादी कराई गई। इस शादी के गवाह आस-पास के लोग भी रहे, उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद भी दिया। परिवार के लोग हंसी-खुशी बहू को लेकर घर चले गए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- सर्व सेवा संघ का मामला: आंखों में आंसू लिए समेटा सामान, कोई दरवाजा पकड़कर रोया तो किसी ने सुनाई व्यथा
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गायत्री देवी पुत्री नन्हकू फत्तूपुर थाना महराजगंज का करीब एक साल से अधिक समय से राजबली पुत्र रामसूरत निवासी घाघरपारा बहरीपुर थाना सिंगरामऊ से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते 20 जुलाई को युवती अपने घर से भागकर प्रेमी के घर जाकर रहने लगी। परिजनों ने खोजबीन किया न मिलने पर थक-हारकर घर बैठ गए। दो दिन पहले पता चला की गायत्री घाघरपारा में राजबली के घर है, जब परिजन उसे लेने गए तो उसने जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की के परिजनों ने सिंगरामऊ थाने में बेटी को भागा ले जाने का प्रार्थनापत्र दिया। जिसको संज्ञान में लेते हुए थानाध्यक्ष सिंगरामऊ ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया। थानाध्यक्ष के समझाने के बाद भी प्रेमिका ने कहा कि मैं राजबली के ही साथ रहूंगी अगर कोई जबरदस्ती करेगा तो आत्महत्या कर लूंगी। जिसपर दोनों को बालिग देखते हुए थानाध्यक्ष ने परिसर में स्थित शिव मंदिर में परिवारों की रजामंदी से शनिवार की रात नौ बजे शादी करा दी। दुल्हा-दुल्हन को सभी पुलिस कर्मियों व परिवार के सदस्यों ने आशीर्वाद दिया। इस दौरान खुशी में थाना में सभी को मिठाईयां बाटी गई। इस शादी को देखने के लिए आस-पास के लोगों की भीड़ हो गई। इस बाबत थानाध्यक्ष कमलेश कन्नौजिया ने बताया कि दोनों पक्षों की रजामंदी से थाने पर स्थित शिव मंदिर पर शादी रचाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed