फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cold

ठंड भागने के लिए किचन में पक रहे खास व्यंजन

Sun, 03 Jan 2021 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
cold
वाराणसी। नए साल की शुरुआत होने के साथ ठंड भी बढ़ने लगी है। ऐसे में जरूरी है कि सेहत का खास ख्याल रखा जाए। क्योंकि इतनी ठंड किसी भी उम्र के लोगों के स्वास्थ्य को हानि पहुंचा सकती है। ऐसे में गृहिणियां घर में ऐसे व्यंजन बना रही हैं, जिससे शरीर को गर्माहट मिल सके और सर्दी से स्वास्थ्य न बिगड़े।
विज्ञापन

तैयार हो रहा सोंठ का लड्डू
इस मौसम में सोंठ शरीर के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में घर के हर एक सदस्य को सोंठ खिलाते हैं। सोंठ के लड्डू सर्दियों में शरीर को गर्माहट देते हैं और इसके कई औषधीय गुण शरीर को बीमारियों से दूर रखते हैं। पारंपरिक तरीके से बनने वाले सोंठ के लड्डुओं का मिक्सचर करने के बाद स्वाद का ट्विस्ट देने के लिए गुड़, सोंठ के साथ डार्क और सफेद चॉकलेट मिलाकर इसका फज बनाकर इसको फ्यूजन ट्विस्ट दिया है। ताकि बच्चे भी इसे खा लें।-नीतू सिंह
विज्ञापन

ड्राई फ्रूट्स वाला गाजर का हलवा
देसी गाजर के हलवे में इटैलियन अंदाज मिलाया है। सर्दियों की सबसे ज्यादा डिमांड वाली डिश गाजर के हलवे को पीनाकोटा की तरह बनाया है। इसमें गाजर का हलवा, पंजीरी और खीर को मिलाकर विदेशी अंदाज दिया है। खाने के बाद सभी को गाजर हलवा देती हूं ताकि शरीर को पौष्टिक आहार मिले और सर्दी जल्दी न लगे। इसके साथ ही हरी सब्जियों और सूप का सेवन भी खूब कर रहे हैं।- आयुषी जिंदल
विज्ञापन
विज्ञापन

फलों के साथ चिक्की का ट्विस्ट
सर्दियों में गुड़ की चिक्की सेहत के लिए फायदेमंद होती है। सफाई और शुद्धता के साथ इस देसी चिक्की को घर में ही चॉकलेट का ट्विस्ट दिया है। इससे यह और स्वादिष्ट लगे। पारंपरिक तरीके से बनने वाली इस गुड़ मूंगफली की चिक्की में थोड़ी सी चॉकलेट मिलाकर एक अलग स्वाद दे रहे हैं। ताकि बच्चे भी इसको आराम से खा लें। वहीं मौसमी फलों और ड्राई फ्रूट्स को भी खास तरजीह दे रहे हैं।- रचिता गुप्ता

देसी व्यंजनों का करा रही सेवन
स्वाद के साथ-साथ डिश देखने में अच्छी लगे। इसका भी ख्याल रखना है। सर्दी में औषधीय गुण रखने वाले सोंठ, गाजर का हलवा ज्यादातर लोग खाना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन इसके स्वाद में थोड़ा सा ट्विस्ट करने से ही यह सबकी पसंद बन रही है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को इन देसी व्यंजनों का जरूर से सेवन करवा रही हूं।- रमा सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed