{"_id":"6309b62df8528c2f843a707b","slug":"coffins-of-18-martyrs-will-rise-on-august-28-will-remind-the-martyrs-of-karbala-with-their-peshkhwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 28 अगस्त को उठेंगे 18 शहीदों के ताबूत, दरगाहे फ़ातमान में जुटेंगे अकीदतमंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 28 अगस्त को उठेंगे 18 शहीदों के ताबूत, दरगाहे फ़ातमान में जुटेंगे अकीदतमंद
Sat, 27 Aug 2022 12:56 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:56 PM IST
सार
वाराणसी में 28 अगस्त को दिन में एक बजे दरगाहे फ़ातमान लल्लापुरा में अंजुमन हैदरी के तत्वावधान में 18 बनी हाशिम के ताबूत उठाये जाएंगे। बता दें कि कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन के 72 साथी शहीद हुए थे जिनमें 18 असहाब उनके ख़ानदान के थे, ये ताबूत उन्हीं शहीदों की याद में उठाये जाएंगे।
विज्ञापन
18 शहीदों के ताबूत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंजुमन हैदरी के जनरल सेक्रेटरी नायाब रज़ा ने ऑफिस सेक्रेटरी ज़ुल्फ़िकार ज़ैदी के जरिए एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि रविवार, 28 अगस्त को 1 बजे दिन में दरगाहे फ़ातमान लल्लापुरा में अंजुमन हैदरी के तत्वावधान में 18 बनी हाशिम के ताबूत उठाये जाएंगे।
ताबूत उठने के पहले मजलिस आयोजित होगी। मजलिस का आगाज ताहिर जवाद सल्लमहु तिलावते कलामे पाक से करेंगे। शराफ़त अली खां साहब सोज़ख़्वानी के फराएज अंजाम देंगे। दिलकश गाजीपुरी, मुदस्सिर जौनपुरी व समर बनारसी पेशख़्वानी से कर्बला वालों को ख़िराजे अक़ीदत पेश करेंगे।
मजलिस को आलीजनाब मौलाना अक़ील हुसैनी साहब, बनारस ख़िताब फरमाएंगे। मालूम हो कि कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन के 72 साथी शहीद हुए थे जिनमें 18 असहाब उनके ख़ानदान के थे, ये ताबूत उन्हीं शहीदों की याद में उठाये जाएंगे। मजलिस के बाद अंजुमन हैदरी नौहा ए मातम करेगी। इस कार्यक्रम में देश विदेश से अकीदतमंद हाज़री देते हैं और इमाम हुसैन और उनके जांनिसारों को याद करते हैं।