फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coaching teacher died in bike collision in varanasi

वाराणसी में हादसा: शादी के छह महीने बाद उजड़ गया विवाहिता का सुहाग, बाइकों की टक्कर में गई शिक्षक की जान

Sun, 24 Dec 2023 07:35 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 24 Dec 2023 07:35 PM IST
सार

हादसा शिवपुर थाना क्षेत्र के बेलवरिया स्थित पानी की टंकी के पास हुआ। शिक्षक कोचिंग सेंटर के लिए घर से निकले थे। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Coaching teacher died in bike collision in varanasi
road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के बेलवरिया स्थित पानी की टंकी के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षक प्रमोद कुमार विश्वकर्मा (29) की मौत हो गई। शिवपुर थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद प्रमोद का शव परिजनों को सौंप दिया। प्रकरण को लेकर प्रमोद के बड़े भाई विनोद की तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


यह है मामला
बड़ागांव थाना क्षेत्र के पुआरी खुर्द निवासी विनोद कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि उनका छोटा भाई प्रमोद एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाता था। शनिवार की शाम वह बाइक से कोचिंग पढ़ाने जा रहा था। इस दौरान प्रमोद बेलवरिया स्थित पानी की टंकी के पास पहुंचा था कि सामने से एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा कि बाइक पर सवार तीन युवक नशे में धुत थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रमोद को उपचार के लिए आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


छह माह पूर्व ही हुई थी शादी
मृतक के भाई विनोद ने बताया कि प्रमोद की शादी लगभग छह माह पहले हुई थी। प्रमोद की मौत की सूचना पाकर उसकी पत्नी स्नेहलता बेसुध हो गई। परिवार में चीख-पुकार मच गई। घरवालों का बिलखना देख हर कोई रो पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed