फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coaching operators hold Mahapanchayat in varanasi said yogi government give permission to start studies above 9 class in institute

वाराणसीः कोचिंग संचालकों ने लगाई महापंचायत, सरकार से कक्षा 9 से ऊपर की पढ़ाई शुरू कराने की मांग

Sun, 27 Jun 2021 02:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 27 Jun 2021 02:13 PM IST
सार

अनलॉक शुरू होने के बाद कोचिंग संस्थानों को पुन: खोलने की संभावनाएं तलाशने के लिए आज वाराणसी में संचालकों की महापंचायत बैठी।  संचालकों ने सरकार से कोविड प्रोटोकॉल के साथ कक्षा नौ से ऊपर तक की कोचिंग संस्थानों को खोलने की मांग की। 

विज्ञापन
Coaching operators hold Mahapanchayat in varanasi said yogi government give permission to start studies above  9 class in institute
महापंचायत में संचालकों ने सरकार से लगाई गुहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संकट काल के कारण वाराणसी में बंद चल रहे कोचिंग संस्थानों को खोलने का मुद्दा संचालकों ने रविवार को महापंचायत में प्रमुखता से उठाया। पूर्वांचल कोचिंग  संघ की ओर से वरुणापुल स्थित शास्त्री घाट पर बुलाई गई महापंचायत में संचालकों ने सरकार से कोविड प्रोटोकॉल के साथ  कक्षा 9 से ऊपर तक की कोचिंग संस्थानों को खोलने का आदेश देने की मांग की।

विज्ञापन


महापंचायत में संघ के अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना का संक्रमण अब समाप्ति की ओर है इसके बाद भी कोचिंग, स्कूल, कॉलेज खोलने के संदर्भ में सरकार की ओर से कोई गाइडलाइन नहीं जारी की जा रही है।
विज्ञापन


बताया कि पिछले साल अक्टूबर में प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या कम होने के बाद संस्थानों को खोलने का आदेश जारी हुआ था लेकिन इस बार मरीजों की संख्या में  कमी के बाद भी सरकार की ओर से कोई निर्णय ना आने से कोचिंग संचालन और इससे जुड़े शिक्षकों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत में संघ के सदस्यों ने कहा कि जब रेस्टोरेंट में एक साथ बैठकर 50-100 लोग भोजन कर सकते हैं, शॉपिंग मॉल में लोग जा सकते हैं, तो क्या सोशल डिस्टेंसिंग के साथ छात्र- छात्रा पढ़ाई नहीं कर सकते हैं। चेतावनी दी कि  सरकार ने अगले दो-तीन दिनों के भीतर अगर कोई निर्णय नहीं लिया तो फिर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सुजीत कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, प्रशांत पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed