सीएनजी एक रुपये प्रति किलो कम, पीएनजी के दाम में 75 पैसे की कटौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में गेल इंडिया ने अपने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए बृहस्पतिवार को पीएनजी व सीएनजी के दामों में कमी की है। सीएनजी की कीमत एक रुपये और पीएनजी की कीमत 75 पैसे कम की गई है। 75 पैसा घरेलू पीएनजी स्टैंडर्ड क्यूबेक मीटर (एससीएम) कम होने और एक रुपये प्रतिकिलो सीएनजी कम होने का लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा।
गेल के मुख्य मार्केटिंग मैनेजर सुरेश तिवारी ने बताया कि सीएनजी की कीमत पहले 57 रुपये 50 पैसे प्रति किलो थी, जो अब एक रुपये घटकर 56.50 पैसे प्रति किलो हो गई। वहीं पीएनजी की कीमत पहले 29.23 रुपये प्रति एससीएम थी जो 75 पैसा घटकर 28.48 पैसे प्रति एससीएम हो गई है।
प्रदूषण मुक्त काशी की दिशा में गेल तेजी से बढ़ रहा है। पीएनजी उपभोक्ता शहर में 3600 हैं तो वहीं सीएनजी उपभोक्ताओं की संख्या भी तेजी से बढ़कर 4500 पहुंच गई है। वर्ष 2021 तक 40 हजार घरों में पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन देने का लक्ष्य है।
शहर में अब 10 सीएनजी स्टेशन हो गए। मार्च 2021 तक सीएनजी स्टेशनों की संख्या 13 हो जाएगी। शहर में रोजाना करीब 21 हजार किलो से अधिक सीएनजी की खपत हो रही है। सीएनजी से चलने वाले वाहनों की संख्या बढ़कर 4500 से अधिक हो गई है।
उन्होंने बताया कि गेल के पास 1 लाख किलो से अधिक जिले में सीएनजी बेचने की क्षमता है। सीएनजी से ऑटो चलाने में डीजल या पेट्रोल की तुलना में 40 फीसद की बचत होती है। जिले के 10 हजार घरों में गेल इंडिया ने पीएनजी यानी पाइप्ड नेचुरल गैस लाइन पहुंचाने की योजना बना रखी है।