सीएम योगी करेंगे शुभारंभ: वाराणसी में 15 जून से चलेगी वॉटर टैक्सी, रामनगर से नमो घाट तक 84 घाटों की कराएगी सैर
बनारस आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को 15 जून से वॉटर टैक्सी की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। यह टैक्सी रामनगर से शुरू होकर रविदास घाट, अस्सी घाट, हरिश्चंद्र घाट, दशाश्वमेध, ललिता घाट, मणिकर्णिका घाट होते हुए नमो घाट तक की यात्रा कराएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में गंगा में वॉटर टैक्सी का संचालन 15 जून से शुरू होगा। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं। वॉटर टैक्सी के संचालन की जिम्मेदारी परिवहन निगम को दी जा रही है। यह टैक्सी रामनगर से शुरू होकर रविदास घाट, अस्सी घाट, हरिश्चंद्र घाट, दशाश्वमेध, ललिता घाट, मणिकर्णिका घाट होते हुए नमो घाट तक की यात्रा कराएगी।
10 वाटर टैक्सी मंगाई जा चुकी हैं। नई व्यवस्था से शहर में जाम की समस्या कम होगी। पर्यटक या शहरवासी वाटर टैक्सी के जरिये अलग-अलग घाट और उससे क्षेत्रों में पहुंच सकेंगे। जानकारी के मुताबिक, ई- बसें जल्द ही नमो घाट तक चलाई जाएंगी। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के लोग व पर्यटक बस में सवार होकर आसानी से घाट तक पहुंच जाएंगे।
दो वॉटर टैक्सी का होगा संचालन
नमो घाट से वाटर टैक्सी मिलेगी। इसमें सवार होकर श्री काशी विश्वनाथ धाम तक जाया जा सकेगा। घाटों को भी निहारा जा सकेगा। इन घाटों से जुड़े क्षेत्रों व बाजारों में आवागमन आसान हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: बाबा दरबार में अब पर्ची की जगह कार्ड से सुगम दर्शन, सटीक जानकारी के साथ होंगे ये फायदे
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा के मुताबिक, दो वॉटर टैक्सी का संचालन 15 जून से होगा। पहले चरण में रामनगर से नमो घाट के बीच वाटर टैक्सी चलेगी। वॉटर टैक्सी जगह-जगह यात्रियों की मांग के अनुसार घाट पर जाएगी। यहां से यात्रियों को बैठाएगी, फिर निर्धारित घाट पर उतारकर आगे बढ़ जाएगी।
इसका सबसे बड़ा फायदा बनारस आने वाले पर्यटकों को मिलेगा। वे वॉटर टैक्सी में बैठकर घाटों को निहार सकेंगे। आसानी से गंगा की सैर कर सकेंगे। वॉटर टैक्सी के साथ ही गंगा में एंबुलेंस व शव वाहिनी चलाने की योजना है।