फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi will be seen on bike today at Pm modi constituency

बनारस पहुंचे सीएम योगी, कमल संदेश बाइक रैली को दिखाएंगे हरी झंडी 

Sat, 17 Nov 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 17 Nov 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
CM yogi will be seen on bike today at Pm modi constituency
सीएम योगी अदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बनारस पहुंचे। सीएम योगी यहां कमल संदेश बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके साथ ही सीएम खुद बाइक रैली में शामिल होंगे।
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बाइक रैली के पूर्व जनसंपर्क किया गया। जनसंपर्क करके क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने रैली में शामिल होने की अपील की। प्रदेश के 80 लोकसभा में आज ही रैली निकलेगी।
विज्ञापन


रैली को मुख्यमंत्री हरी झंडी दिखाकर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से रवाना करेंगे। रैली लहुराबीर, मलदहिया, सिगरा, नगर निगम, चंदुआ सट्टी, भारतमाता मंदिर, इंग्लिशिया लाइन, तेलियाबाग, अंधरापुल, नदेसर, वरुणा पुल, कचहरी होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर काशी विश्वनाथ मंडल में पदाधिकारियों ने देर रात तक बूथ कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने 1842 बूथों से कार्यकर्ताओं को बुलाया है। कंचनपुर में बैठक कर सेक्टरवार जिममेदारी दी गई।

बैठक में ज्ञानेश जोशी, राजेश राजभर, सुरेश सिंह को जिम्मेदारी दी गई। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बैठक कर विधानसभावार 1078 बूथों से बाइक लेकर आने को कहा गया। तय हुआ कि उत्तरी विधानसभा के कार्यकर्ता विधायक रवींद्र जायसवाल, दक्षिणी के कार्यकर्ता राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, कैंट विधानसभा के कार्यकर्ता विधायक सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलेंगे।

हर बूथ से आएंगे कार्यकर्ता

भाजपा काशी के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हर बूथ से पांच-पांच कार्यकर्ता आएंगे। प्रदेश के राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने बताया कि सभी विधानसभाओं से बाइक लेकर कार्यकर्ता आएंगे। यह कार्यक्रम बहुत भव्य होगा।

भाजपा की 17 नवंबर को होने वाली कमल संदेश बाइक रैली में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय चंदौली में और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल कन्नौज में बाइक पर सवार होकर पार्टी के पक्ष में जुटने का आह्वान करेंगे।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, फूलपुर और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा लखनऊ में पार्टी का संदेश पहुंचाएंगे। इसके अलावा सभी सांसद, मंत्री और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में रैली का हिस्सा बनेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed