वाराणसी में सीएम योगी: अधिकारियों से बोले- लीक प्रुफ बनाएं पीएम मोदी का सुरक्षा घेरा, अवांछनीय तत्वों पर रखें नजर
25 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी आएंगे। उनके आगमन से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी पहुंचे और तैयारियों का जयाजा लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्होंने कहा कि प्रशासन, पुलिस व जनप्रतिनिधि के बीच बेहतर समन्वय के साथ बेहतर योजना बनाई जाए। ताकि स्मूथ व भव्य कार्यक्रम संपन्न हो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनसभा स्थल पर पेयजल, शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
पूरे शहर पर रखें निगाह
लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं की गुणवत्ता वरिष्ठ अधिकारी देख लें। जनसभा में एक लाख लोगों के हिसाब से वाहन पार्किंग व यातायात की व्यवस्था बनाई जाए। जनसभा के बाद जनसमूह एक साथ निकलता है, इसकी व्यवस्था रखें और जब तक जनसभा का अंतिम व्यक्ति नहीं चला जाए तब तक अधिकारी व फोर्स समुचित व्यवस्था करते रहे। इसके साथ ही पूरे शहर में भी निगाह रखी जाए।
पढ़ेंः सीएम ने कार्यक्रम स्थलों की ली जानकारी, बाबा विश्वनाथ और अन्नपूर्णा दरबार में लगाई हाजिरी
कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने पीपीटी माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम व लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया। एडीजी बृजभूषण ने प्रधानमंत्री कार्यक्त्रस्म के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी और बताया वाराणसी सहित आसपास के जिलों में भी आवश्यक चेकिंग व जांच पड़ताल की जा रही है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, रविंद्र जायसवाल, महापौर मृदुला जायसवाल, विधायक डॉ अवधेश सिंह, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
रिंग रोड पर दौड़ा सीएम का काफिला
जनसभा स्थल के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री का काफिला रिंग रोड पर दौड़ा। मुख्यमंत्री ने रिंग रोड का निरीक्षण किया और जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रिंग रोड के शुरू होने से पूर्वांचल से बनारस की कनेक्टविटी मजबूत होगी।