{"_id":"61a094be95337e6a79294d58","slug":"cm-yogi-visit-varanasi-pm-modi-inaugurate-kashi-vishwanath-corridor-in-december-will-finalize-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल बनारस आएंगे सीएम: दिसंबर में काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण, पीएम मोदी के कार्यक्रम को अंतिम रूप देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल बनारस आएंगे सीएम: दिसंबर में काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण, पीएम मोदी के कार्यक्रम को अंतिम रूप देंगे
Fri, 26 Nov 2021 01:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:33 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी आकर पीएम मोदी के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के साथ ही तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे। पीएम दिसंबर में काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
वाराणसी में सीएम योगी (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दो दिवसीय प्रवास पर वाराणसी पहुंचेंगे। इस दौरान 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ के लोकार्पण और एक महीने तक होने वाले चलो काशी कार्यक्रम को अंतिम रूप देंगे। इसके साथ ही वे काशी विश्वनाथ धाम का निरीक्षण कर यहां की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री रविवार को दोपहर में यहां से रवाना होंगे।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि सीएम के काशी प्रवास के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे की पूरी रूपरेखा तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपराह्न चार बजे वाराणसी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की तैयारियां जानेंगे। रात में वे काशी विश्वनाथ धाम का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इससे पहले वे जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों में उनकी जिम्मेदारी तय करेंगे।
विज्ञापन