फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi visit Varanasi on 11 November inaugurate Adarsh Gram Sammelan at BHU

Varanasi: 11 नवंबर को वाराणसी आएंगे CM Yogi, बीएचयू में आदर्श ग्राम सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

Wed, 09 Nov 2022 10:20 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 09 Nov 2022 10:20 AM IST
सार

बीएचयू के प्रबंध अध्ययन संस्थान में आदर्श ग्राम सम्मेलन का आयोजन 11 से 13 नवंबर तक किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi visit Varanasi on 11 November inaugurate Adarsh Gram Sammelan at BHU
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के प्रबंध अध्ययन संस्थान में तीन दिवसीय आदर्श ग्राम सम्मेलन का आयोजन 11 से 13 नवंबर तक किया गया है। तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। तीन दिवसीय सम्मेलन में गांवों को आदर्श बनाने के उद्देश्य से किए जाने वाले कार्यों पर देश के विभिन्न भागों से आने वाले विद्वान मंथन करेंगे। 

विज्ञापन


व्हील ग्लोबल फाउंडेशन यूएसए और भारतीय उद्योग परिसंघ के साथ ही बीएचयू का प्रबंध अध्ययन संस्थान भी इस आयोजन में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इसको लेेकर विश्वविद्यालय में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। सम्मेलन का उद्देश्य छह प्रमुख विषय कृषि और खेती, जल और स्वच्छता, स्वास्थ्य देखभाल और पोषण, शिक्षा और कौशल, ऊर्जा और पर्यावरण, आजीविका और ग्रामीण परिवर्तन के एजेंडे पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन

गांवों के विकास को लेकर हो सकती हैं  कुछ घोषणाएं

संकाय प्रमुख प्रो. एचपी माथुर ने बताया कि गांवों के विकास पर होने वाला यह आयोजन सभी के लिए उपयोगी होगा। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। ऐसे में माना जा रहा है गांवों के विकास को लेकर चर्चा के साथ ही कुछ घोषणाएं भी की जा सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed