फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Varanasi visit today for review ganga flood preparations and meeting with BJP leaders

Varanasi: सावन के तीसरे सोमवार पर सीएम योगी काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा, भाजपा नेताओं संग की बैठक

Mon, 24 Jul 2023 07:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 24 Jul 2023 07:32 PM IST
सार

CM Yogi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री प्रशसानिक अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi Varanasi visit today for review ganga flood preparations and meeting with BJP leaders
काशी विश्वनाथ धाम के बाहर सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के तीसरे और पुरुषोत्तम मास के पहले सोमवार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। षोडशोपचार पूजन कर सीएम योगी ने जगत कल्याण की कामना की। दर्शन-पूजन के बाद सीएम ने अधिकारियों से कहा कि बाबा दरबार में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी ना हो। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला का सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गया।

विज्ञापन


करीब चार बजे वाराणसी आगमन के बाद सीएम योगी सबसे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। सर्किट हाउस में मेयर, पार्षद और पार्टी पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक करेंगे। इससे पहले सात जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मेयर, पार्षद और पार्टी पदाधिकारियों के साथ टिफिन बैठक की थी। ऐसे में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पीएम मोदी की बताई बातों का कितना अमल किया गया है, यह जानेंगे।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आज काशी विश्वनाथ धाम में बहेगी राम नाम की रसधार, महादेव को मोरारी बापू सुनाएंगे उनके आराध्य की कथा
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रशसानिक अधिकारियों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।  वे काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर में दर्शन पूजन के लिए भी जाएंगे। देर रात वे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed