फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi's visit to Varanasi, after the review meeting, the CM's convoy came out on the road, headed towards Si

CM Yogi in Varanasi : स्पोर्ट्स फिटनेस जोन का सीएम ने जाना हाल, पीएम करेंगे उद्घाटन; मंदिरों में किया पूजन

Mon, 07 Oct 2024 06:12 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 07 Oct 2024 06:12 PM IST
सार

Varanasi News: सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी में पहुंच गए हैं। सीएम वाराणसी पहुंचे और सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सिगरा स्थित भारत सेवाश्रम आश्रम के कार्यक्रम में मशीन वितरण किया। देर शाम मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ का पूजन-अर्चन किया।

विज्ञापन
CM Yogi's visit to Varanasi, after the review meeting, the CM's convoy came out on the road, headed towards Si
फिटनेस जोन में अधिकारियों के साथ सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को डेवलपमेंट प्रोजेक्टर देखने पहुंचे गए हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग होते हुए वे सिगरा स्थित भारत सेवा आश्रम पहुंचे। इसके पहले उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था के बाबत बैठक की। उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर कई निर्देश दिए।

विज्ञापन





भारत सेवा आश्रम में सीएम योगी महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित करेंगे। इसके बाद सिगरा स्टेडियम का निरीक्षण करेंगे। देर शाम बाबा विश्वनाथ और काल भैरव का दर्शन-पूजन भी करेंगे। इसके बाद ककरमत्ता स्थित फिटनेस जोन का निरीक्षण करने के बाद मंडल स्तर पर चल रहे विकास कार्यों की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गतिमान परियोजनाओं को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाने हेतु विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदाई संस्थाओं के अभियंताओं को निर्देशित किया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि परियोजनाओं को पूर्ण कराए जाने में किसी भी स्तर पर लेट लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उन्होंने दुर्गा पूजा, विजया दशमी एवं अन्य आगामी पर्वों पर पूरी चौकसी बरते जाने के साथ ही चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित कराए जाने पर विशेष जोर दिया। पर्वों पर किसी भी प्रकार से आमजन को परेशानी न होने पाए।



वाराणसी के सिगरा स्थित भारत सेवा आश्रम में देर शाम आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूजन-अर्चन किया। इसके बाद महिला सशक्तीकरण को लेकर भाषण दिया। सीएम के हाथों सिलाई मशीन पाकर महिलाएं खुश हो गईं।

सीएम ने मां विशालाक्षी के मंदिर में भेंट की शृंगार की थाली
सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को भक्तिभाव में नजर आए। बाबा विश्वनाथ, काल भैरव के साथ ही उन्होंने शक्तिपीठ मां विशालाक्षी के मंदिर में भी दर्शन पूजन किया। यह पहला मौका था जब मुख्यमंत्री मां विशालाक्षी के मंदिर में गए। उन्होंने माता को सोलह शृंगार की थाली भी अर्पित की।

सोमवार की शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के मंदिर पहुंचा। मंदिर के महंत मोहित योगेश्वर ने विधि-विधान से काशी के कोतवाल की पूजा कराई। मुख्यमंत्री ने बाबा कालभैरव को फल, मिठाई और तेल चढ़ाया। इसके बाद कालभैरवाष्टकम स्तोत्र से बाबा की पूजा की और आरती उतारी। इसके बाद वह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गए।

मंदिर के अर्चकों ने विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ की पूजा की। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीरघाट स्थित शक्तिपीठ माता विशालाक्षी मंदिर में मत्था टेका। योगी ने माता के दरबार में शृंगार की थाली भी भेंट की। इसके बाद पूजन व माता की आरती उतारी।



मंदिर के महंत पंडित राजनाथ तिवारी व भाजपा नेता डॉ. पवन शुक्ला ने मुख्यमंत्री को मंदिर की तरफ से अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया। महंत राजनाथ तिवारी ने मंदिर में परिक्रमा के दौरान मंदिर के इतिहास व महत्व के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने 30 नवंबर और एक दिसंबर को आयोजित होने वाले 51 शक्तिपीठ व द्वादश ज्योतिर्लिंग के महासमागम में आमंत्रण पत्र भी सीएम को दिया।

कॉरिडोर विस्तार के दूसरे चरण में विशालाक्षी मंदिर को भी शामिल करने की योजना बन रही है। सम्भवतः इसी के चलते मुख्यमंत्री का यहां आगमन हुआ। इस दौरान विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा व पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल भी साथ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed