{"_id":"62f4a44526ea313ec9585116","slug":"cm-yogi-presented-the-statue-to-the-president-and-vice-president","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति भवन में शुशोभित होगी काशी की कला: सीएम योगी ने राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति को मूर्ति भेंट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति भवन में शुशोभित होगी काशी की कला: सीएम योगी ने राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति को मूर्ति भेंट की
Fri, 12 Aug 2022 12:15 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:15 PM IST
सार
काशी के उत्पाद राष्ट्रपति भवन में शुशोभित होंगे। यह यहां के शिल्पी के लिए गौरव की बात होगी। यह लकड़ी से तैयार उत्पाद संयुक्त आयुक्त उद्योग उमेश सिंह के द्वारा ओडीओपी सेंटर लखनऊ भेजा गया।
विज्ञापन
सीएम योगी की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू व उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी से शिष्टाचार भेंट कर नवनिर्वाचित महामहिम को बधाई दी। इसके साथ ही वाराणसी के लकड़ी से बने ओडीओपी उत्पाद भेंट किया। महामहिम राष्ट्रपति को भगवान शिव तथा उपराष्ट्रपति को पंचमुखी गणेश की प्रतिमा भेंट की। भगवान शिव की प्रतिमा राज्य पुरस्कार विजेता श्री ओम प्रकाश विश्वकर्मा ने तथा पंचमुखी गणेश की प्रतिमा राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता श्री रामेश्वर सिंह द्वारा तैयार किया गया है।
विज्ञापन
वाराणसी के हस्तकला शिल्पकार के द्वारा तैयार लकड़ी के भगवान शिव और पंचमुखी गणेश जी को राष्ट्रपति ,उपराष्ट्रपति को भेंट किया गया। काशी के उत्पाद राष्ट्रपति भवन में शुशोभित होंगे यह यहां के शिल्पी के लिए गौरव की बात होगी।
यह लकड़ी से तैयार उत्पाद संयुक्त आयुक्त उद्योग उमेश सिंह के द्वारा ओडीओपी सेंटर लखनऊ भेजा गया। जहाँ से अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने मुख्यमंत्री योगी को सौंपा। जो कल दिल्ली में आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को शिष्टाचार भेंट में देकर बधाई दी।
यह लकड़ी से तैयार उत्पाद संयुक्त आयुक्त उद्योग उमेश सिंह के द्वारा ओडीओपी सेंटर लखनऊ भेजा गया। जहाँ से अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने मुख्यमंत्री योगी को सौंपा। जो कल दिल्ली में आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को शिष्टाचार भेंट में देकर बधाई दी।