फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CM yogi on mau dm and sp violent protest citizenship amendment act

सीएम ने मऊ के डीएम व एसपी से जताई नाराजगी, कहा- कर्फ्यू की अफवाह पर लगाएं विराम

Tue, 17 Dec 2019 05:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 17 Dec 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
CM yogi on mau dm and sp violent protest citizenship amendment act
सीएम ने दिए निर्देश। - फोटो : अमर उजाला।
प्रदेश के अलग-अगल शहरों में पैदा हुई कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलों में तैनात अधिकारियों की जमकर क्लास ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जिलों में धारा 144 लागू की जाए और प्रदेश में कहीं भी धरना, प्रदर्शन और जुलूस की इजाजत न दी जाए।
विज्ञापन


सोमवार की शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री ने मऊ जिले में हुई हिंसा को लेकर नाराजगी जाहिर की और कर्फ्यू को लेकर उड़ रही अफवाह पर विराम लगाने को कहा। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री ने जिलों में तैनात अधिकारियों को निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के साथ कड़ाई से पेश आएं। ऐसे लोगों केखिलाफ कार्रवाई से बिल्कुल न झिझकें।
विज्ञापन


देश और प्रदेश के मौजूदा हालात का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग धर्म गुरुओं से संपर्क कर यह पता करें कि उनकी चिंता किस बात की है।

नागरिकता कानून और दिल्ली तथा अलीगढ़ में प्रदर्शनकारियों की पिटाई के विरोध में सोमवार को शहर के मिर्जाहादीपुरा चौराहे पर उतरी युवाओं की भीड़ उग्र हो गई। भीड़ ने रोडवेज बस पर पथराव कर दिया। इन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद उपद्रवियों ने दक्षिण टोला थाने की दीवार तोड़कर अंदर खड़ी कई बाइकों को आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed