{"_id":"6337da975b14bf3b83556d95","slug":"cm-yogi-in-varanasi-the-person-was-making-a-video-of-cm-yogis-fleet-on-being-asked-why-was-he-doing-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: CM Yogi की फ्लीट का वीडियो बना रहा था शख्स, पूछने पर बताया क्यों कर रहा था ऐसा ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: CM Yogi की फ्लीट का वीडियो बना रहा था शख्स, पूछने पर बताया क्यों कर रहा था ऐसा ?
Sat, 01 Oct 2022 11:43 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:43 AM IST
सार
सर्किट हाउस में एक शख्स मुख्यमंत्री के फ्लीट का बना रहा था। वीडियो बनाते हुए संदिग्ध युवक को सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
सीएम योगी का फ्लीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पूर्व शनिवार को सर्किट हाउस में सीएम के फ्लीट का वीडियो बनाते हुए एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया। एलआईयू और कैंट पुलिस ने युवक से पूछताछ की। कैंट पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि वह सिक्योरिटी जांचने के लिए पहुंचा था।
विज्ञापन
कैंट इंस्पेक्टर प्रभुकांत के अनुसार पांडेयपुर के रहने वाले युवक ने पूछताछ में पहले खुद को सीबीसीआईडी का कर्मचारी बताया, उसके बाद पूछताछ में कहा कि वह नई दिल्ली की संस्था क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो का वाराणसी जिले का प्रतिनिधि है। सिर्फ यह देखने के लिए गया था कि कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा की क्या व्यवस्था है।
विज्ञापन
सुबह न्यूज पढ़कर सर्किट हाउस पहुंचा था। वह सीबीसीआईडी में नहीं है। सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा तो उसने घबराहट में बता दिया। इंस्पेक्टर के अनुसार वह खुद को यू्ट्यूबर भी बता रहा है। उसके मोबाइल को जब्त करते हुए कांटैक्ट लिस्ट और अन्य रिकार्ड को खंगाला जा रहा है। युवक के परिजनों से भी उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली गई।
विज्ञापन