फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi In Varanasi LIVE UPDATE CM Yogi reaches Varanasi 5G in 13 cities of the country from today

CM Yogi in Varanasi: बाबा के दरबार में सीएम योगी ने किया दर्शन पूजन, 5G पर किया ये ट्वीट

Sat, 01 Oct 2022 04:23 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 01 Oct 2022 04:23 PM IST
सार

सीएम योगी शनिवार की सुबह करीब 10 बजे वाराणसी पहुंचे। यहां से कार से वो सर्किट हाउस गए। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में भारतीय दूरसंचार विभाग की ओर से 5जी सेवाओं की लॉन्चिंग प्रोग्राम में भाग लिया। सीएम ने 5जी को नए भारत की शक्ति बताया।  

विज्ञापन
CM Yogi In Varanasi LIVE UPDATE CM Yogi reaches Varanasi 5G in 13 cities of the country from today
वाराणसी पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से 5जी सेवा को रिमोट का बटन दबाकर लॉन्च किया।  वहीं, वाराणसी के रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर से सीएम योगी आदित्यनाथ इस आयोजन में वर्चुअल तरीके से जुड़े। सीएम ने 5जी को नए भारत की शक्ति बाताया।  इस मौके पर सीएम ने कहा-  5 जी दुनिया की तस्वीर बदल देगी। लखनऊ समेत देश के कई शहरों को आज से 5जी सेवा मिली है।
विज्ञापन


विज्ञापन

सीएम योगी शनिवार की सुबह करीब दस बजे वाराणसी पहुंचे। यहां से कार से वो सर्किट हाउस गए। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में भारतीय दूरसंचार विभाग की ओर से 5जी सेवाओं की लॉन्चिंग प्रोग्राम में शिरकत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी ने ट्वीट करके लिखा- आदरणीय प्रधानमंत्री जी द्वारा आज देश में 5G सेवाओं का शुभारंभ 'विकसित भारत-डिजिटल भारत' के अमृत प्रण की सिद्धि का जनाकांक्षी विजन है। 'नए भारत' की शक्ति को आज से मिल रही 5G गति देश की Innovative उड़ानों को नए आकाश प्रदान करेगी। इस नए युग की शुरूआत हेतु अभिनंदन प्रधानमंत्री जी!
 

 

 

CM योगी बोले- डिजिटल इंडिया की पांचवीं पीढ़ी से जुड़ गई अविनाशी काशी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में इंडिया मोबाइल कांग्रेस का शुभारंभ किया। सीएम ने कहा कि हम सब पीएम मोदी के आभारी हैं।  देश-विदेश के साथ ही काशी इस डिजिटल इंडिया की पांचवी पीढ़ी से जुड़ गई है। यह प्रत्येक क्षेत्र में हमारी स्पीड को बढ़ाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने महाभारत देखी होगी उसके शुरुआत में काल कहता था मैं समय हूं जो मेरे साथ नहीं चलता है वह पिछड़ जाता है। समय की गति बहुत महत्वपूर्ण होती है।

शिक्षा हो या स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर हो या एग्रीकल्चर जीवन के किसी भी क्षेत्र में बदलाव जरूरी होते हैं। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी महामारी के दौरान डिजिटल इंडिया की ताकत का अहसास हुआ। ऑनलाइन एजुकेशन के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाने में मदद मिली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed