फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi in Varanasi Inaugurated National Seminar of Medicine befre Sant Ravidas jayanti 2023

Varanasi: सीएम योगी ने औषधि के राष्ट्रीय सेमिनार का किया शुभारंभ, नमो घाट और टेंट सिटी का निरीक्षण

Sat, 04 Feb 2023 06:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 04 Feb 2023 06:48 PM IST
सार

रविदासजी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीएम योगी शनिवार को वाराणसी पहुंचे। एयरपोर्ट से वो सीधे आशा महाविद्यालय पहुंचे। यहां आयोजित दो दिवसीय औषधि विकास और अवसर विषयक राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
CM Yogi in Varanasi Inaugurated National Seminar of Medicine befre Sant Ravidas jayanti 2023
आशा महाविद्यालय में औषधि के राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री सीधे आशा महाविद्यालय पहुंचे। यहां आयोजित दो दिवसीय औषधि विकास और अवसर विषयक राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ किया। इसके बाद नमो घाट और टेंट सिटी का निरीक्षण कर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां विधिवत दर्शन-पूजन के बाद वो सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए। यहां उन्होंने विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। 

विज्ञापन


वाराणसी आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की सुबह रविदास जयंती पर संत रविदास मंदिर जाएंगे। सीरगोवर्धन स्थित मंदिर में संत के चरणों में शीश नवाएंगे। साथ ही श्रद्धालुओं के साथ ही लंगर छकेंगे। पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन

यूपी में फार्मा सेक्टर का भविष्य उज्ज्वल

आशा महाविद्यालय में औषधि विकास और अवसर विषयक राष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में फार्मा सेक्टर का भविष्य उज्ज्वल है। फार्मा सेक्टर के विशेषज्ञ, स्टेक होल्डर्स और उद्यमी आगे आएं और निवेश करें। पर्याप्त मैन पॉवर, बेहतर रोड कनेक्टिविटी, पर्याप्त लैंड बैंक और सुरक्षित माहौल उपलब्ध है। फार्मा सेक्टर के रिसर्च फेलो और छात्र-छात्राएं गुणवत्ता के साथ समयबद्ध काम करें। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश फार्मा का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरने जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में फार्मा सेक्टर में बहुत से नए कार्य हुए हैं। इन्हीं प्रयासों की वजह से फार्मा बाजार में भारत की भूमिका बढ़ी है। दुनिया उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। कोरोना संक्रमण के बीच दुनिया ने भारत के फार्मा सेक्टर का महत्व समझा है। भारत ने दुनिया के शक्तिशाली व विकसित देशों को भी कोरोना का टीका निशुल्क उपलब्ध कराकर मानवता का बड़ा संदेश दिया है। फार्मा सेक्टर में जो संभावना दुनिया को भारत में है, वही संभावना भारत को उत्तर प्रदेश में है। 

बाबा के दरबार में सीएम ने किया पूजन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाबा दरबार में दर्शन पूजन किया और प्रदेश वासियों के कल्याण की कामना की। विधि-विधान से पूजन करने के बाद सीएम गर्भगृह से निकले और गंगा द्वार पहुंचे। 
शनिवार की शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला गंगा द्वार से बाबा विश्वनाथ के धाम में पहुंचा। अधिकारियों ने गंगा द्वार पर सीएम की अगवानी की। मंदिर चौक होते हुए सीएम भगवान विश्वनाथ के गर्भगृह में पहुंचे।

विधि-विधान से भगवान विश्वेश्वर के ज्योतिर्लिंग का षोडषोपचार विधि से पूजा अर्चना की। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने विश्वनाथ धाम के त्रयंबकेश्वर ऑडिटोरियम में आयोजित नौ दिवसीय रामायण महायज्ञम में शामिल हुए। गंगा द्वार पर मुख्यमंत्री को देखने के लिए भीड़ एकत्र हो गई। यहां हर हर महादेव से मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed