वाराणसी: सीएम योगी ने दी 9 नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों की सौगात, अब कुल संख्या 316, लोगों को मिलेगी राहत
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाराणसी को नौ नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों की सौगात प्रदेश सरकार ने दी है।मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने रविवार शाम इन स्वास्थ्य उपकेंद्रों का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ से ही ऑनलाइन माध्यम से ही वाराणसी जिले में नौ नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों की सौगात दी है। ये स्वास्थ्य उपकेंद्र वर्तमान में किराए के भवन में चल रहे हैं। अब जिले में कुल स्वास्थ्य उपकेंद्रों की संख्या बढ़कर 316 हो गई है।
प्रभारी सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली गर्भवती, महिलाओं, बच्चों के साथ अन्य लोगों को बीमार होने पर अब गांव में ही उनको बेहतर उपचार मिल सकेगा। नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर एएनएम की तैनाती कर दी गई है, जहां गर्भवती महिलाओं, बच्चों का टीकाकरण शुरू हो गया है।
डॉ. सिंह ने बताया कि डिजिटलीकरण को देखते हुए मंत्र एप्लीकेशन की भी शुरुआत की गई है जिसके जरिये मां और नवजात शिशु की ऑनलाइन ट्रैकिंग करने में मदद मिलेगी।
यहां खुले हैं नए स्वास्थ्य उपकेंद्र
वाराणसी जिले में नौ जगहों पर नए स्वास्थ्य उपकेंद्र खोले गए हैं। इसमें सेवापुरी के गोसाईपुर, बड़ागांव के कैथौली, पिंडरा के चकरमा, चोलापुर के सुगलपुर, हरहुआ के अहिरान, काशी विद्यापीठ के ऊंचगांव, अराजीलाइन के बेनीपुर एवं चिरईगांव के चांदपुर और मिसिरपुर में नवीन स्वास्थ्य उपकेंद्र खोले गए हैं।
गोसाईपुर उप स्वास्थ्य केंद्र से कई गांवों के लोगों को होगी सहूलियत
मॉडल ब्लॉक सेवापुरी के गोसाईपुर उप स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन के बाद सबसे पहले एएनएम आराधना ने सुखिया देवी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस उपकेंद्र के खुलने से गोसाईपुर, तिवारीपुर, पंपापुर, बहरा, पदमपुर, दयापुर समेत कई गांवों के लोगों को सुविधा होगी।
पीएचसी सेवापुरी प्रभारी यतीश भुवन पाठक ने कहा कि 15 दिन के भीतर स्थायी एएनएम की नियुक्ति कर दी जाएगी। एएनएम आराधना ने बताया कि इस सेंटर पर शुगर जांच, वीपी जांच, एचबी जांच तथा प्रसव की सुविधा उपलब्ध होगी।
पढ़ेंः काशी में सीएम योगी: स्वर्वेद महामंदिर धाम का किया अवलोकन, दुनिया में पहुंचे काशी विश्वनाथ धाम का संदेश