{"_id":"63ca224c37c54438345e360e","slug":"cm-yogi-distributed-blankets-in-night-shelters-gave-these-strict-instructions-to-the-officials-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में काशी भ्रमण पर निकले CM Yogi: रैन बसेरों में बांटे कंबल, अधिकारियों को दे डाले ये सख्त निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में काशी भ्रमण पर निकले CM Yogi: रैन बसेरों में बांटे कंबल, अधिकारियों को दे डाले ये सख्त निर्देश
Fri, 20 Jan 2023 10:40 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 20 Jan 2023 10:40 AM IST
सार
मुख्यमंत्री ने रैन बसेरे में मौजूद 34 लोगों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली है। मुख्यमंत्री ने रामलाल से पूछा कि रैन बसेरे में ठंड से बचने का इंतजाम ठीक हैं। रामलाल ने कहा, हां सब ठीक है। बुजुर्ग छेदी से सवाल किया आपको कोई दिक्कत तो नहीं है? छेदी ने बताया कोई परेशानी नहीं है। इस पर अधिकारियों से और संवेदनशीलता बरतने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति सड़क पर खुले में न सोए, यह सुनिश्चित करना है। खुले में सोने वाले लोगों को चिह्नित करें और रैन बसेरों में ले आएं।
विज्ञापन
रात में काशी भ्रमण पर निकले CM Yogi
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की देर शाम श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और बाबा कालभैरव का दर्शन पूजन कर प्रदेशवासियों के मंगल की कामना की है। साथ ही सिकरौल के रैन बसेरा का निरीक्षण किया। रैन बसेरे में रहने वाले लोगों से बात की और कंबल भी बांटा है। इससे पहले श्री काशी विश्वनाथ धाम में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने रैन बसेरे में मौजूद 34 लोगों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली है। मुख्यमंत्री ने रामलाल से पूछा कि रैन बसेरे में ठंड से बचने का इंतजाम ठीक हैं। रामलाल ने कहा, हां सब ठीक है। बुजुर्ग छेदी से सवाल किया आपको कोई दिक्कत तो नहीं है? छेदी ने बताया कोई परेशानी नहीं है। इस पर अधिकारियों से और संवेदनशीलता बरतने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति सड़क पर खुले में न सोए, यह सुनिश्चित करना है। खुले में सोने वाले लोगों को चिह्नित करें और रैन बसेरों में ले आएं। आम जनता को किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होनी चाहिए। इसमें किसी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
इससे पहले मुख्यमंत्री ने मंदिर में बाबा का षोडषोपचार विधि से पूजा अर्चना की। पंचामृत स्नान के बाद विधिवत बाबा का अभिषेक किया। रुद्राक्ष की माला चढ़ाई। मंदिर के अर्चक टेकनारायण ने पूजा पाठ करवाया। मुख्यमंत्री ने कॉरिडोर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कालभैरव में बाबा का दर्शन पूजन करने के बाद मंदिर की परिक्रमा की और नवग्रहों की भी पूजा अर्चना की। विधायक नीलकंठ तिवारी ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्रम दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत
मुख्यमंत्री ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत किया, फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ वीआईपी लाउंज में पार्टी नेताओं के साथ मुलाकात की। इसके बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस चले आए। यहां पर अधिकारियों से विकास एवं निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ गाजीपुर भी जाएंगे।