लव जिहाद को सख्ती से रोकेंगे, प्रभावी कानून बनाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लव जिहाद को रोकने के लिए सख्ती से काम करेंगे। इसके खिलाफ प्रभावी कानून बनाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि नाम-पहचान छिपाकर बहू-बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ करने वाले सुधर जाएं। नहीं सुधरे तो उनकी ‘राम-नाम सत्य है’ की यात्रा निकलने वाली है। हर बेटी को सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रदेश में मिशन शक्ति चलाया जा रहा है। फिर भी किसी ने दुस्साहस किया तो ऑपरेशन शक्ति भी तैयार है।
शनिवार को जौनपुर जिले की मल्हनी विधानसभा उपचुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा, कल (शुक्रवार को) इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि शादी-व्याह के लिए धर्म परिवर्तन आवश्यक नहीं है। नहीं किया जाना चाहिए। इसको मान्यता नहीं मिलनी चाहिए। इसलिए सरकार भी निर्णय ले रही है कि हम लव जिहाद को सख्ती से रोकेंगेे। प्रभावी कानून बनाएंगे।
चोरी छिपे, नाम छुपाकर और धर्म छुपाकर जो लोग बहन बेटियों के साथ खिलवाड़ करते हैं, उनको पहले से मेरी चेतावनी है। मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी को माफिया-गुंडों का संरक्षक करार देते हुए कहा कि उनकी सहानुभूति गुंडों से है और हमारी गरीबों-किसानों के साथ। सरकार गुंडा-माफिया पर कार्रवाई कर रही है तो सपा अध्यक्ष को पीड़ा हो रही है।
जनसभा में करीब 18 मिनट के संबोधन में सीएम ने सपा-कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा में बूथ का एक सामान्य कार्यकर्ता भी चुनाव लड़ सकता है और विधायक-सांसद, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बन सकता है। पूरी पार्टी ही हमारा परिवार है। अन्य दलों में परिवार ही पार्टी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.