फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi adityanath Worshiped Kashi Vishwanath dahm and Baba Kalbhairav temple

Varanasi: सीएम योगी ने किया काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक, बाबा कालभैरव के दरबार में भी टेका मत्था

Mon, 12 Jun 2023 06:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 12 Jun 2023 06:29 PM IST
सार

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काशी के कोतवाल कालभैरव मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। सर्किट हाउस में कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद वाराणसी से प्रतापगढ़ रवाना हो जाएंगे। 
 

विज्ञापन
CM Yogi adityanath Worshiped Kashi Vishwanath dahm and Baba Kalbhairav temple
काशी विश्वनाथ मंदिर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काशी के कोतवाल कालभैरव मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। काशी विश्वनाथ का षोडशोपचार विधि से पूजन कर प्रदेशवासियों और जगत कल्याण की कामना की।

विज्ञापन


सीएम रविवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे थे। जी20 सम्मेलन के तहत रविवार को नदेसर स्थित होटल में विदेशी मेहमानों के साथ मुलाकात की और उनके साथ रात्रि भोज में शामिल हुए। इसके बाद सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम किया। सोमवार की सुबह सीएम योगी पहले श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां विधि विधान से बाबा का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


इसके बाद कालभैरव मंदिर में शीश नवाया। सुबह सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। सभी जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने अपने विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक करें। सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को पहुंचे, इसे सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की योजनाओं के बारे में जनता को बताएं। इसके बाद मुख्यमंत्री प्रतापगढ़ के लिए रवाना हो गए। सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल व दयाशंकर सिंह दयालु, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, सुशील सिंह, अवधेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, मेयर अशोक कुमार तिवारी आदि शामिल रहे।
ये भी पढ़ें: दुनिया के विकास में भारत हरसंभव मदद को तैयार, वाराणसी में जी-20 मेहमानों से बोले पीएम मोदी

जी-20 मेहमानों के रात्रि भोज में पहुंचे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार देर रात जी-20 देशों से काशी आए मेहमानों का होटल ताज में स्वागत किया। साथ ही प्रदेश सरकार की तरफ से आयोजित रात्रि भोज में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने मेहमानों से बात भी की है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर से जी-20 की बैठकों व उससे जुड़ी तैयारियों पर भी बात की है। मुख्यमंत्री ने विदेशमंत्री को जी-20 का अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह स्वरूप लोगो भेंट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed