फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi adityanath will visit varanasi today

बनारस के दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे सीएम योगी, रात में करेंगे विकास कार्यों का निरीक्षण

Sun, 28 Oct 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 28 Oct 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
CM yogi adityanath will visit varanasi today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार को बनारस आएंगे। रविवार को दोपहर बाद मुख्यमंत्री आयुक्त सभागार में विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। शाम को महमूरगंज स्थित संस्कृत भारती के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


देर रात वे विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री रामनगर स्थित मल्टी मॉडल टर्मिनल, रिंग रोड, बाबतपुर फोरलेन सहित अन्य परियोजनाओं को देखने जा सकते हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री लखनऊ रवाना होंगे।
विज्ञापन


बता दें कि रिंग रोड, बाबतपुर फोरलेन और गोइठहां व दीनापुर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को तैयार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले प्रशासन ने तैयार परियोजनाओं का ट्रायल रन भी शुरू कर दिया है। हालांकि महिला अस्पताल के नए भवन का काम अब भी पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में मुख्यमंत्री की पिछली कई समीक्षा बैठकों में परियोजनाओं को पूरा नहीं कर पाने वाले अधिकारी उनके सामने सकारात्मक तस्वीर रखने की जुगत में हैं। डीएम सुरेंद्र सिंह का कहना है कि 30 अक्टूबर तक पूरी होने वाली परियोजनाओं का ट्रायल रन शुरू करा दिया गया है।


उधर, शहर में न तो टूटी सड़कें बन रही हैं। न ही गलियों में बहते सीवर सही हुए हैं। जाम और अतिक्रमण की समस्या भी जस की तस है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछली बार एक सितंबर को जब काशी आए थे तो इन जन समस्याओं को दूर न करने के लिए अधिकारियों को फटकार लगाई थी समाधान करने की हिदायत दी थी। रविवार को मुख्यमंत्री बनारस में ही होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed