कल वाराणसी आएंगे सीएम योगी: काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण और मास पर्यंत कार्यक्रमों की तैयारियों की करेंगे समीक्षा
रविवार को वाराणसी आगमन से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चंदौली में जनसभा को संबोधित करेंगे। वाराणसी के सर्किट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय काशी प्रवास और दिव्य काशी-भव्य काशी अभियान की तैयारियों पर चर्चा करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के लिए वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दो दिववीय दौरे पर काशी आएंगे। सर्किट हाउस में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
इसके बाद वे बनारस रेल कारखाना (बरेका) में पीएम के रात्रि प्रवास और आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को परखेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री उमरहां स्थित स्वर्वेद महामंदिर भी जाएंगे। रविवार को वाराणसी आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय काशी प्रवास और दिव्य काशी-भव्य काशी अभियान की तैयारियों पर चर्चा करेंगे।
पीएम के आगमन से पहले वाराणसी में कैंप करेंगे सीएम योगी
अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री की बैठक में पीएम के दो दिवसीय काशी प्रवास की पूरी रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके साथ ही सभी विभागों को दिए गए कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने के साथ ही उनके नोडल अधिकारियों से भी उनकी तैयारी जानी जाएगी।
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद 23 को फिर आएंगे पीएम मोदी, रोपवे और मंडलीय कार्यालय परियोजना की देंगे सौगात
पढ़ेंः कल चंदौली आएंगे सीएम योगी: 19 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास, जनसभा को करेंगे संबोधित
स्वर्वेद महामंदिर के वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे पीएम मोदी
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में मौजूद रहेंगे। काशी विश्वनाथ धाम में पूजा अनुष्ठान के बाद मंदिर चौक पर संतों से संवाद करेंगे।
काशी के प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे पीएम मोदी!
13 दिसंबर की शाम को पीएम बनारस रेल कारखाना में काशी के प्रबुद्धजनों से भी संवाद कर सकते हैं। इसके साथ पार्टी की ओर से राष्ट्रीय स्तर की बैठक में भी भाग लेंगे। बीएलडब्ल्यू में रात्रि प्रवास के बाद अगले दिन पीएम मोदी सुबह काशी विश्वनाथ धाम में दोबारा काशीपुराधिपति का दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद मंदिर चौक पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों से संवाद करेंगे।
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: हाईटेक सुरक्षा प्रणाली से लैस होगा बाबा का धाम, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से रहेगी चप्पे-चप्पे पर नजर