{"_id":"66e687fdc2b289a713010f4f","slug":"cm-yogi-adityanath-will-come-to-varanasi-on-september-16-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Yogi Visit: 16 सितंबर की शाम काशी आएंगे सीएम योगी, विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Yogi Visit: 16 सितंबर की शाम काशी आएंगे सीएम योगी, विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
Sun, 15 Sep 2024 12:38 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 15 Sep 2024 12:38 PM IST
सार
सीएम योगी आदित्यनाथ 16 सितंबर को काशी दौरे पर हैं। सोमवार की शाम को सीएम योगी का आगमन होगा। वे जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 सितंबर की शाम को काशी आएंगे। जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं से सर्किट हाउस में मुलाकात के बाद वह विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही सारनाथ सहित अन्य क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों का मुख्यमंत्री स्थलीय निरीक्षण कर सकते हैं। इस दौरान वह बाबा कालभैरव और बाबा विश्वनाथ के मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाएंगे। इस संबंध में जिला प्रशासन के अफसरों ने कहा कि मुख्यमंत्री के काशी आगमन की सूचना है। अभी उनके आगमन से संबंधित मिनट टू मिनट प्रोटोकॉल नहीं आया है।
विज्ञापन