फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi adityanath visit varanasi review of corona third wave preparations

सीएम योगी का काशी दौरा: पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लेने कल पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

Sun, 04 Jul 2021 02:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 04 Jul 2021 02:36 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां देखने के लिए मुख्यमंत्री सोमवार को वाराणसी का दौरा करेंगे। कोरोना की संभावित तीसरी लहर में हो रहीं तैयारियां देखेंगे। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट भी अलर्ट हो गया।

विज्ञापन
CM yogi adityanath visit varanasi review of corona third wave preparations
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लेने पांच जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचेंगे। दो दिवसीय दौरे को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। प्रभारी जिलाधिकारी सीडीओ मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि अभी प्रोटोकॉल प्राप्त नहीं हुआ है। कोरोना और विकास कार्यों का जायजा लेने आएंगे। सभी विभागों को मुकम्मल व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। यहां कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर जिले के अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर होने वाले कार्यों का पूरा ब्योरा तैयार कराया जा रहा है। इसमें बच्चों के लिए पीआईसीयू, एनआईसीयू बनाए जाने से लेकर ऑक्सीजन प्लांट लगाने आदि कार्यों को शामिल करते हुए मुख्यमंत्री के सामने प्रेजेंटेशन देने की भी तैयारी है। 
विज्ञापन


कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों में संक्रमण की संभावनाओं को देखते हुए ही बीएचयू अस्पताल, मंडलीय और महिला अस्पताल कबीरचौरा, रामनगर, दीनदयाल अस्पताल, आयुर्वेद कॉलेज चौकाघाट सहित अन्य अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर आक्सीजन प्लांट लगाने सहित वेंटिलेटर, पीआईसीयू, एनआईसीयू बनवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कुछ अस्पतालों में तो प्लांट लग गया है, अब पाइप लाइन बिछाई जा रही है, जबकि स्वास्थ्य केंद्रों पर अभी प्लांट का इंतजार है। इस बीच मंडलीय अस्पताल में लगे 1965 एलपीएम वाले प्लांट का वार्डों में ट्रायल भी चल रहा है। शनिवार को दिन में एसआईसी समेत अन्य चिकित्सकों ने वार्डों का दौरा कर ऑक्सीजन आपूर्ति सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा।

इसके अलावा महिला अस्पताल में भी जल्द ही एक नया प्लांट आना है। अब मुख्यमंत्री के दौरे की सूचना के बाद जिले में तीसरी लहर से जुड़े कार्यों के साथ ही अब तक हुए टीकाकरण की स्थिति, संचारी रोग नियंत्रण अभियान सहित अन्य कार्यों को शामिल करते हुए विशेष रिपोर्ट तैयार कराया जा रहा है। उधर शहर में सफाई और सड़कों को दुरुस्त कराने में अधिकारी जुट गए हैं।

सवा महीने में तीन बार बनारस आ चुके हैं मुख्यमंत्री, अब चौथी बार आएंगे  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बनारस के विकास का काफी ख्याल रखते हैं। सवा महीने में तीन बार बनारस आ चुके हैं। इस दौरान न केवल कोरोना की तैयारियों का जायजा लिया बल्कि विकास कार्यों को भी रफ्तार देने का काम किया। मई महीने में मुख्यमंत्री दो बार आ चुके हैं। 9 और 24 मई के दौर के बाद मुख्यमंत्री 18 जून को आए थे। इस दौरान गोद लिए हाथी सीएचसी का निरीक्षण किया था। अब 5 जुलाई को वे पौने दो महीने में चौथी बार बनारस आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed