फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi adityanath visit varanasi Overwhelmed after see grand entrance of Kashi Vishwanath corridor said work should be completed by November

वाराणसी में सीएम योगी: काशी विश्वनाथ धाम के भव्य प्रवेश द्वार को देख हुए अभिभूत, बोले- नवंबर तक हर हाल में पूरा हो काम

Mon, 20 Sep 2021 01:36 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Sep 2021 01:36 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वाराणसी पहुंचे। काशी विश्वनाथ धाम के कार्यों का जायजा लेते वक्त उन्होंने  प्रवेश द्वार की ऊंचाई और उसकी भव्यता को देखा। 

विज्ञापन
CM yogi adityanath visit varanasi Overwhelmed after see grand entrance of Kashi Vishwanath corridor said  work should be completed by November
काशी विश्वनाथ धाम के कार्यों का जायजा लेते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वाराणसी पहुंचे। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद सीएम योगी  श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम के भवनों के संचालन की प्रगति रिपोर्ट मांगी। इसके साथ ही सीएम ने बाबा के धाम का काम नवंबर तक हर हाल में पूर्ण करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


रविवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम का निरीक्षण करने के दौरान सीएम योगी ने अधिकारियों से काम में तेजी लाने और गुणवत्तापूर्ण काम करने पर विशेष जोर दिया। रविवार देर शाम सीएम योगी आदित्यनाथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन किया। पूजन के बाद उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम के कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मंदिर परिसर से नंदीहाल होते हुए पश्चिमी प्रवेश द्वार की तरफ गए और वहां से बनने वाले भव्य प्रवेश द्वार को देखा। प्रवेश द्वार की ऊंचाई और उसकी भव्यता को देख मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कॉरिडोर के आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः नवंबर तक श्रद्धालुओं के लिए समर्पित होगा कॉरिडोर, 72 फीसदी पूरा हो चुका है काम, देखें तस्वीरें

फिनिशिंग का काम तेजी से चल रहा

CM yogi adityanath visit varanasi Overwhelmed after see grand entrance of Kashi Vishwanath corridor said  work should be completed by November
काशी विश्वनाथ धाम के कार्यों का जायजा लेते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

सीएम ने काशी विश्वनाथ धाम में बन रहे 24 भवनों के संचालन की प्रगति रिपोर्ट अधिकारियों से मांगी। अधिकारियों ने बताया कि मंदिर प्रशासन की ओर से भवनों के संचालन के लिए निविदा जारी की जा चुकी है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने सीएम को बताया कि धाम का 75 फीसदी काम पूर्ण हो चुका है। फिनिशिंग का काम तेजी से चल रहा है।

धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने बताया कि मंदिर परिसर के प्रवेश द्वारों का काम पूरा होने को है। इसके बाद मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं और उनकी सुरक्षा को ध्यान देते हुए निर्माण कार्य कराया जा रहा।
पढ़ेंः वाराणसी में सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- जातिवाद के नाम भड़काना ही उनका काम
इस मौके पर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर विनोद कुमार सिंह, विशेष कार्य अधिकारी उमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे। इसके पूर्व सीएम ने बाबा कालभैरव का दर्शन पूजन किया।

समीक्षा बैठक: सीएम योगी बोले- दीपावली से पहले सड़कों को करें गड्ढामुक्त

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सर्किट हाउस में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक में गंगा के जलस्तर पर निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डेंगू, चिकनगुनिया सहित संक्रामक रोगों के रोकथाम की कार्ययोजना बनाकर काम करें। उन्होंने दीपावली से पहले सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया और कहा सभी विभाग अपनी-अपनी सड़कों का सर्वे कर प्लान बना लें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फीवर ट्रैकिंग कर डेंगू व अन्य संक्रामक रोगों के नियंत्रण के लिए सघन पर्यवेक्षण व विशेष स्वच्छता कार्य, टेस्टिंग, इलाज, बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम शहर से गांव तक चलाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाढ़ पर बेहतर नियंत्रण प्रबंधन किया गया, जिसके फलस्वरूप जनधन हानि बहुत कम रही।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा कि पर्यटकों को और अधिक आकर्षित करने व काशी में सुखद अनुभूति के कार्यों के और प्रस्ताव आमजन से संवाद के साथ तैयार करें। उन्होंने कहा, मेरठ से प्रयागराज गंगा एक्सप्रेस वे बड़ी सुविधाजनक परियोजना है।

इससे पूर्व में लगने वाले समय से आधा समय इस एक्सप्रेस वे पर मेरठ से प्रयागराज तक लगेगा। काशी में फोरलेन का जाल बिछ गया है। दशकों से पार्किंग की समस्या भी पार्किंग स्थलों से दूर होगी। खिड़कियां घाट, दशाश्वमेध प्लाजा, गोदौलिया से दशाश्वमेध, गोदौलिया मार्ग, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परियोजना को समय से पूरा कराएं। 

मल्टीलेवल पार्किंग का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने बेनियाबाग में निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग का निरीक्षण किया और बेसमेंट में जाकर वर्तमान स्थिति भी देखी। उन्होंने मौके पर अधिकारियों से परियोजना की जानकारी ली। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि बेनियाबाग पार्किंग का काम 95 फीसदी पूरा कर लिया गया है और अक्तूबर में इसका काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed