{"_id":"5f1d37318ebc3e9fdd330318","slug":"cm-yogi-adityanath-visit-varanasi-meeting-with-administration-officer-and-review-of-stopping-of-coronavirus-infection","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चार जिलों के अधिकारियों संग बैठक, कर रहे कोरोना की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चार जिलों के अधिकारियों संग बैठक, कर रहे कोरोना की समीक्षा
Sun, 26 Jul 2020 05:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 26 Jul 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोविड-19 महामारी से बचाव और भविष्य की कार्ययोजना जानने के लिए रविवार शाम करीब 4 बजे बनारस पहुंच गए। यहां वह चार जिलों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर दोपहर बाद 4 बजे बीएचयू हेलीपैड पर पहुंचा। यहां से सीएम सेंट्रल लाइब्रेरी हॉल की ओर रवाना हो गए। केंद्रीय सभागार में वाराणसी के साथ जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली के अफसरों की बैठक करेंगे। यहां बता दें कि कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण कोविड प्रोटोकॉल में लापरवाही की शिकायतें आने लगी थी।
विज्ञापन
पिछले दिनों मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने मंडल के स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की जमकर क्लास लगाई थी। इतना ही नहीं मरीजों को अस्पताल पहुंचाने से लेकर उन्हें इलाज तक की सुविधा की मॉनिटरिंग और बढ़ा दी।
विज्ञापन
बीएचयू पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
यही कारण है कि वाराणसी मंडल में कोरोना मरीजों के बढ़ने के साथ ही होम आइसोलेशन सफलतापूर्वक शुरू करा दिया गया है। फिलहाल मुख्यमंत्री के निशाने पर वाराणसी सहित मंडल के अन्य जिलों के सीएमओ और स्वास्थ्य विभाग के अफसर रहेंगे।