फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Adityanath visit to Varanasi, Azamgarh and Jaunpur and review meetings for discussing SIR

CM Yogi Visit: सीएम योगी आज वाराणसी, आजमगढ़ और जौनपुर में, एसआईआर समेत कई मुद्दों पर करेंगे समीक्षा बैठक

Thu, 11 Dec 2025 10:10 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी/आजमगढ़/जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी/आजमगढ़/जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 11 Dec 2025 10:10 AM IST
सार

Varanasi News: सीएम योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी दौरे पर आ रहे हैं। इसके साथ ही वे आजमगढ़ और जौनपुर में भी जाएंगे। तीनों जिले में कई मुद्दों को लेकर वे समीक्षा बैठक करेंगे। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath visit to Varanasi, Azamgarh and Jaunpur and review meetings for discussing SIR
CM Yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार यानी आज वाराणसी, आजमगढ़ और जौनपुर जिले में आएंगे। सीएम के आगमन के मद्देनजर तीनों जिलों का पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार की शाम वाराणसी पहुंचेंगे। वह यहां सर्किट हाउस में प्रशासनिक अफसरों के साथ एसआईआर की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके अलावा कज्जाकपुरा फ्लाईओवर और रोपवे की समीक्षा करेंगे। साथ ही दालमंडी की प्रगति रिपोर्ट भी देखेंगे। श्रीकाशी विश्वनाथ और बाबा कालभैरव के दर्शन करेंगे। 

विज्ञापन


उधर, आजमगढ़ जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह करीब 9:55 बजे हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक में करेंगे। 
विज्ञापन


जौनपुर में मुख्यमंत्री सुबह 11:20 बजे हेलिकॉप्टर से भकुरा गांव पहुंचेंगे। यहां से कार से राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव के समसपुर पनियरिया गांव स्थित घर जाएंगे। वहां पर गिरीश चंद्र के पिता सवधू यादव (92) के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed