फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बलिया में कोरोना संक्रमण पर अंकुश का सीएम का निर्देश, अस्पतालों में मरीजों को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा

Sun, 26 Jul 2020 06:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 26 Jul 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi adityanath visit ballia dictrict on Sunday officials meetings taking review of stopping of coronavirus infection
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बलिया-मऊ के डीएम-सीएमओ, कमिश्नर और डीआईजी आजमगढ़ के साथ बैठक की। उन्होंने बलिया में कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया। बैठक के बाद सीएम ने जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बने एल-2 लेवल अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके बाद वाराणसी रवाना हो गए।



 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलिकाप्टर रविवार सुबह तय समय 11.20 बजे से लगभग एक घंटे देर से कैस्टर ब्रिज स्कूल में उतरा। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने कोरोना के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ने का निर्देश दिया।
 

CM Yogi adityanath visit ballia dictrict on Sunday officials meetings taking review of stopping of coronavirus infection
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

उन्होंने आजमगढ़ मंडल के तीनों जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने घर-घर सर्वे कर अधिक से अधिक टेस्ट करने पर जोर दिया। एल-1 अस्पतालों में भर्ती मरीजों की सुविधाओं में कोताही न बरतने के लिए भी कहा। अधिकारियों को चेतावनी दी कि  कोरोना से निपटने में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा बैठक में बलिया, आजमगढ़ और मऊ के जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी मौजूद थे।

 

CM Yogi adityanath visit ballia dictrict on Sunday officials meetings taking review of stopping of coronavirus infection
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री जिला अस्पताल का निरीक्षण करने गए। वहां कई मरीजों से बातचीत की। अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद दोबारा बसंतपुर में हेलीपैड पर आए और बनारस रवाना हो गए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi adityanath visit ballia dictrict on Sunday officials meetings taking review of stopping of coronavirus infection
बैठक करते मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान अधिकारियों के अलावा राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, सांसद रविंद कुशवाहा, विधायक संजय यादव, विधायक धनंजय कन्नौजिया, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि सीएम की बैठक से मीडिया को पूरी तरह दूर रखा गया। बलिया में कोरोना के 1240 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। 16 लोगों की मौत भी हो चुकी हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed