फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi adityanath varanasi visit on 3 april For first time in second term amid nepal prime minister banaras tour

दूसरे कार्यकाल में पहली बार: दो दिवसीय दौरे तीन को वाराणसी आएंगे सीएम योगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

Fri, 01 Apr 2022 11:14 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 01 Apr 2022 11:14 AM IST
सार

लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद तीन अप्रैल को सीएम योगी का पहला वाराणसी दौरा होगा। वो नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की अगवानी करेंगे। विकास कार्यों की समीक्षा भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
CM yogi adityanath varanasi visit on 3 april For first time in second term amid nepal prime minister banaras tour
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दूसरी बार मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ तीन अप्रैल को नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की अगवानी के लिए वाराणसी आएंगे। इस दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री  के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक भी हो सकती है। दो दिवसीय दौरे पर सीएम योगी वाराणसी के विकास कार्यों की समीक्षा भी कर सकते हैं।

विज्ञापन


लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद रविवार को सीएम योगी का पहला वाराणसी दौरा होगा। इस दौरान पार्टी की ओर से भी कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है। इसमें जिले की आठों विधानसभा में मिली जीत पर मुख्यमंत्री जनता का आभार प्रकट कर सकते हैं।

विज्ञापन

नेपाल के पीएम और सीएम योगी के बीच हो सकती है चर्चा

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार नेपाल के पीएम शेरबहादुर देउबा की अगवानी के बाद काशी विश्वनाथ धाम से लेकर पशुपतिनाथ मंदिर में होने वाले आयोजनों में मुख्यमंत्री उनके साथ रहेंगे। वाराणसी में नेपाली समाज के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। ऐसे में नेपाल के पीएम और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच कुछ मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यालय से आगमन की सूचना के बाद प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed