फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi adityanath

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से जानी विकास की हकीकत

Sun, 29 Sep 2019 02:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
CM yogi adityanath
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार देर रात शहर पहुंचे। सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विकास की हकीकत जानी। उन्होंने अधिकारियों के कामकाज का फीडबैक भी लिया। मुख्यमंत्री रविवार सुबह विकास कार्यों की समीक्षा और परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रात करीब 9.40 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। देर रात सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से विधान परिषद चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि एक लाख 40 हजार मतदाताओं को फार्म बांटे गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा- स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र की 11 एमएलसी सीटों पर 2020 में होने वाले चुनाव की तैयारी पूरी कर ली जाए। भाजपा शिक्षकों द्वारा चुनी जाने वाली विधान परिषद की सीटों पर पहली बार किस्मत आजमाने जा रही है। ऐसे में मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराकर उन तक पहुंचना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। लोकसभा और विधानसभा में जीत का सिलसिला बरकरार रखने के बाद एमएलसी चुनाव में पूरी तैयारी ही जीत सुनिश्चित करेगी। उन्होंने बताया कि शिक्षक एमएलसी केदार सिंह को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा- विधानसभा में दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत वाली भाजपा सरकार विधान परिषद में अल्पमत में है। विधान परिषद में सदस्य संख्या बढ़ने से विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन

आज आरोग्य मंदिर का करेंगे शुभारंभ
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में नयति हेल्थकेयर द्वारा संचालित आरोग्य मंदिर का शुभारंभ रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। सुबह सात बजे मंदिर परिसर में पूजा के बाद इसका शुभारंभ किया जाएगा। आरोग्य मंदिर में डॉक्टरों, नर्सों, टेक्नीशियन, पैरामेडिकल स्टाफ की 25 सदस्यों वाली टीम मौजूद रहेगी। सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक चलने वाली आरोग्य मंदिर की ओपीडी में बुखार, सिरदर्द या स्वास्थ्य संबंधी अन्य परेशानी पर इलाज किया जाएगा। गंभीर मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल या बीएचयू रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर भ्रमण भी करेंगे सीएम
सुबह सीएम योगी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. नीलकंठ तिवारी के आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने जाएंगे। इसके अलावा शहर के तीन प्रबुद्धजनों के घर जाकर मुलाकात करेंगे। इसमें जेपी मेहता स्थित नागेंद्र पांडेय, रथयात्रा स्थित त्रिपुरारी शंकर और शहीद उद्यान स्थिति जे. सिंह के घर जाकर अनुच्छेद 370 समाप्त होने के लाभ बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed