फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Adityanath taken cognizance of bhadethi dispute incident over breaking mango Jaunpur up

जौनपुर : भदेठी कांड में मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद में एसओ लाइन हाजिर, आगजनी के अभियुक्तों पर एनएसए

Thu, 11 Jun 2020 11:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर/लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर/लखनऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 11 Jun 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath taken cognizance of bhadethi dispute incident over breaking mango Jaunpur up
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

जौनपुर के भदेठी गांव में दलितों का घर जलाए जाने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद जौनपुर एसपी ने गुरुवार को सरायख्वाजा एसओ संजीव कुमार मिश्र को लाइन हाजिर कर दिया। विभागीय कार्रवाई के लिए एएसपी ग्रामीण को मामले की जांच सौंपी गई है। सीएम ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ एनएसए और गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने उपद्रव से प्रभावित अनुसूचित जाति के 42 परिवारों को समाज कल्याण विभाग की योजना के तहत एक-एक लाख रुपये की मदद मुहैया कराने और बेघर हुए सात परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष से भी 10.26 लाख रुपये जारी किया गया है। इससे प्रभावित परिवारों को हुई क्षति की भरपाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 

CM Yogi Adityanath taken cognizance of bhadethi dispute incident over breaking mango Jaunpur up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

आम तोड़ने और पशु चराने को लेकर भदेठी गांव में मंगलवार को दो समुदायों के बच्चों के बीच विवाद हुआ था। इसी को लेकर देर रात एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की बस्ती में घुसकर उपद्रव किया और घरों में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी थी। इसमें कई मवेशी जलकर मर गए। मोटरसाइकिलें भी फूंक दी। पुलिस ने मामले में 57 नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए रात में ही 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed