फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chief Minister Yogi said - 'India is one of the best India', also has a heroic Shaivite tradition

मुख्यमंत्री योगी बोले- ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना में भी है वीर शैव परंपरा 

Sat, 18 Jan 2020 07:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 18 Jan 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi said - 'India is one of the best India', also has a heroic Shaivite tradition
जंगमबाड़ी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना में वीर शैव परंपरा है। यह अनेकता में एकता का देश है। सबका उद्देश्य लोक कल्याण एवं राष्ट्र कल्याण ही है। काशी भारत की धर्म, संस्कृति व आध्यात्मिक नगरी है। यह विभिन्न संप्रदाय, उपासना व ज्ञानार्जन का केंद्र है। 

विज्ञापन


शनिवार को जंगमबाड़ी मठ में आयोजित वीर शैव महाकुंभ में आए मुख्यमंत्री ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने डॉ. शे.दे. पसारकर की ‘श्री काशी विश्वाराध्य गुरुकुल’ पुस्तक का विमोचन भी किया। सीएम का स्वागत पारंपरिक नादस्वरम और पखावज से किया गया।
विज्ञापन


विश्वाराध्य गुरुकुल के सौ साल पूरे होने पर मठ में 40 दिवसीय कार्यक्रम के चौथे दिन मुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री काशी का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह दुनिया में जहां भी जाते हैं, काशी की गौरवशाली संस्कृति व परंपरा की छाप छोड़ते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Chief Minister Yogi said - 'India is one of the best India', also has a heroic Shaivite tradition
yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला

सीएम ने मठ के जगतगुरु डॉ. चंद्रशेखर का अभिनंदन करते हुए कहा कि गुरुकुल का शताब्दी समारोह प्रेरणादायक है। आज पूरी दुनिया योग को मानती है और विश्व योग दिवस के रूप में जन चेतना का कार्य हुआ है।

मठ के जगतगुरु डॉ. चंद्रशेखर ने सीएम के आगमन पर प्रसन्नता जाहिर की। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, पर्यटन राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। मठ से जुड़े विनोद राव पाठक ने बताया कि रविवार को काशी, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, उज्जैन, कर्नाटक के पीठाधीश्वर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed