फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Adityanath ordered action against policemen and administration team involved in cow smuggling

काशी में CM योगी बोले: गो तस्करी में शामिल चाहे पुलिसकर्मी हों या प्रशासन के लोग, रखें कड़ी नजर; करें कार्रवाई

Thu, 13 Mar 2025 11:16 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 13 Mar 2025 11:16 AM IST
सार

CM Yogi Adityanath News: वाराणसी में दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के दौरान ने कहा कि गो- तस्करी करने वालों पर कड़ी नजर रखें। इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath ordered action against policemen and administration team involved in cow smuggling
वाराणसी में सीएम योगी - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गो-तस्करी पर प्रतिबंधित है। इसमें जो भी संलिप्त पाया जाए, वह चाहे तस्कर हो, वाहन स्वामी हो या फिर पुलिस-प्रशासन का ही व्यक्ति, उस पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें। गो तस्करों पर पैनी निगाह रखी जाए। साथ ही हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाए।इसकी जिम्मेदारी एडीजी जोन पियूष मोर्डिया को दी है।

विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे पर काशी आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर के आवाज पर स्थायी नियंत्रण करें। डीजे की ध्वनि तेज हो तो सख्ती के साथ रोकें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। व्यापारी और उद्यमियों को ज्यादा से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए प्रेरित करें। मुख्यमंत्री ने राजस्व से संबंधित वादों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया और कहा कि लंबे समय से एक ही पटल पर जमे लोगों और कामकाज में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को हटाया जाए। सीएम हेल्प लाइन और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का मेरिट के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु थानावार टॉपटेन अपराधियों की सूची बनाएं और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने नियमित पुलिस पेट्रोलिंग, फुट पेट्रोलिंग कराए जाने पर जोर दिया। कहा कि पुलिस और पिंक बूथों में प्रत्येक समय पुलिस के जवान मौजूद रहें। उन्होंने जिले में साइबर क्राइम पर सतर्क दृष्टि रखने के साथ ही उस पर पूर्ण नियंत्रण करने का निर्देश दिया।

Trending Videos

मुख्यमंत्री ने कहा कि कहीं भी पेयजल की समस्या न आने पाए। समुचित पेयजल आपूर्ति के प्रबंध सुनिश्चित कराए जाएं। मुख्यमंत्री ने महाकुंभ के आयोजन के दौरान जनपद में जिला प्रशासन द्वारा बेहतर व्यवस्था एवं सराहनीय कार्य किए जाने पर प्रशंसा की। उन्होंने फ्लाईओवर के पिलर पर अच्छी पेंटिंग के साथ ही अच्छे विज्ञापन डिस्प्ले कराए जाने पर भी जोर दिया। कहा कि शहर में लगे बेतरतीब तरीके से होर्डिंग को हटाकर उसे व्यवस्थित कराएं। ठेला, पटरी व्यवसायियों के लिए शहर में पर्याप्त वेंडिंग जोन बनाएं।

नगर निगम एवं विकास प्राधिकरण को समुचित स्थलों का चयन कर वहां वाहन पार्किंग बनाए जाने की कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने सभी गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए सस्ते भोजन, निःशुल्क पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने का भी निर्देश दिया।

जनपद में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हुए एमओयू के सापेक्ष अब तक निवेश की जानकारी लेते हुए इसमें प्रभावी ढंग से कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उन्होंने जनपद में कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास एवं सस्ती कैंटीन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

CM Yogi Adityanath ordered action against policemen and administration team involved in cow smuggling
वाराणसी में सीएम योगी - फोटो : सूचना विभाग
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल, राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, मेयर अशोक कुमार तिवारी, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक डॉ अवधेश सिंह, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक सुशील सिंह मौजूद रहे।

ये अफसर रहे मौजूद
कमिश्नर कौशल राज शर्मा, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, डीएम एस राजलिंगम, अपर पुलिस आयुक्त एस. चेनप्पा, सीडीओ हिमांशु नागपाल समेत अन्य मौजूद रहे।
 
काशी विश्वनाथ, काल भैरव और मां अन्नपूर्णा में किया पूजन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैठक के बाद बाबा कालभैरव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने कालभैरव की आरती की। दर्शन-पूजन के बाद सीएम का काफिला श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर की ओर रवाना हो गया। यहां उन्होंने बाबा का षोडशोपचार पूजन किया। यहां से वह मां अन्नपूर्णा के दर्शन के लिए पहुंचे। पिछले दिनों महंत शंकरपुरी ने सीएम को कुंभाभिषेक का प्रसाद सौंपा था तो सीएम ने जल्द ही माता के दर्शन के लिए आने का वादा किया था। मंदिर प्रशासन के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीन साल बाद मां अन्नपूर्णा का दर्शन पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed