फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cm Yogi Adityanath Oath Ceremony who will be minister in Yogi cabinet old faces considered or new faces get chance These MLAs of Purvanchal got call

CM Yogi Oath: योगी कैबिनेट में पुराने चेहरों को तवज्जो या नए चेहरों को मौका? पूर्वांचल के इन विधायकों को आया फोन

Fri, 25 Mar 2022 02:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 25 Mar 2022 02:13 PM IST
सार

पूर्वांचल के 10 जिलों से दस से ज्यादा विधायकों के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ शपथ लेने की उम्मीद है।  योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों के नाम का आधिकारिक एलान तो आज शाम तक होगा लेकिन कयासों का दौर तेज है।

विज्ञापन
Cm Yogi Adityanath Oath Ceremony who will be minister in Yogi cabinet old faces considered or new faces get chance  These MLAs of Purvanchal got call
यौगी कैबिनेट में शािल होने वाले संभावित विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल कर इतिहास रच दिया। यूपी सरकार के मुखिया के तौर पर लगातार दूसरी बार योगी आदित्यनाथ आज शपथ लेंगे। आज सबसे बड़ी चर्चा इस बात की है कि योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 की कैबिनेट में वाराणसी समेत पूर्वांचल के कितने विधायकों को जगह मिलेगी।

विज्ञापन


क्या इस बार फिर से पुराने मंत्रियों के कंधे पर मंत्रिमंडल की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी या फिर किसी अन्य चेहरे को मौका मिलेगा।  योगी 2.0 की नई टीम कैसी होगी। इसमें कौन अंदर होगा और कौन बाहर। इसका आधिकारिक एलान तो आज शाम तक होगा लेकिन कयासों का दौर तेज है।  
विज्ञापन


पूर्वांचल के 10 जिलों से दस से ज्यादा विधायकों के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ शपथ लेने की उम्मीद है। अब यह देखने वाली बात होगी कि योगी-2 सरकार के मंत्रिमंडल में पूर्वांचल के किन-किन जिलों को प्रतिनिधित्व का मौका  मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः मंत्रिमंडल से पूर्वांचल की जातीय सियासत को साधने की होगी कवायद, काशी क्षेत्र से 10 से ज्यादा विधायक बनेंगे मंत्री

इन विधायकों को आया सीएम आवास से फोन

फिलहाल मिली सूचना के मुताबिक, बनारस से सोनभद्र तक कई विधायकों को फोन कर आज लखनऊ शपथग्रहण में बुलाया गया है। इस इशारे को मंत्री पद से जोड़कर देखा जा रहा है। बलिया की सदर सीट से विधायक दयाशंकर सिंह, ओबरा विधायक व संजीव सिंह गोंड, जौनपुर सदर विधानसभा सीट से विधायक गिरीश चंद्र यादव, वाराणसी की शिवपुर सीट से विधायक अनिल राजभर, शहर उत्तरी से विधायक रविंद्र जायसवाल समेत कई विधायकों को सीएम आवास से फोन कर लखनऊ बुलाया गया है।

योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 के शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर बाद होगा। 37 साल बाद ऐसा होने जा रहा, जब पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद कोई सीएम दूसरी बार इस कुर्सी पर आसीन होगा।    

योगी मंत्रिमंडल में बढ़ सकता है पूर्वांचल का रसूख

प्रचंड बहुमत के बाद आज लगातार दूसरी बार योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद मंत्रिमंडल में पूर्वांचल का भी रसूख बढ़ने की उम्मीद है। पूर्वांचल के कई नेताओं को मंत्रिमंडल में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके लिए कयासों के दौर शुरू है।  विधानसभा चुनाव में गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ जैसे जिलों में अहम भूमिका निभाने वाले एमएलसी व प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा की भी ताजपोशी हो सकती है। 

ओबरा से दूसरी बार विधायक बने संजीव का मंत्री बनना तय!

Cm Yogi Adityanath Oath Ceremony who will be minister in Yogi cabinet old faces considered or new faces get chance  These MLAs of Purvanchal got call
ओबरा के विधायक संजीव सिंह गोंड - फोटो : अमर उजाला

योगी-2 सरकार के मंत्रिमंडल में सोनभद्र को भी प्रतिनिधित्व मिलेगा। ओबरा के विधायक संजीव सिंह गोंड को दोबारा मंत्री पद मिल सकता है। शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री आवास से उन्हें फोन कर बुलाया गया। वहां उन्हें शाम को शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने को कहा गया है। माना जा रहा है कि अनुसूचित जनजाति कोटे से संजीव सिंह गोंड को मंत्री बनाया जाएगा।

विधानसभा के कुल 403 विधायकों में से भाजपा के दो विधायक ही अनुसूचित जनजाति से हैं। संजीव सिंह गोंड को पिछली बार भी अनुसूचित जनजाति कोटे से ही मंत्री बनाया गया था। इस बार भी सरकार बनने पर उनका मंत्री बनना तय माना जा रहा है। मंत्री बनाए जाने की संभावनाओं के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

42 साल का रिकार्ड तोड़ने वाले गिरीश चंद्र यादव को फिर मिलेगा मौका?

Cm Yogi Adityanath Oath Ceremony who will be minister in Yogi cabinet old faces considered or new faces get chance  These MLAs of Purvanchal got call
गिरीश चंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर सदर विधानसभा सीट से चुनाव जीते भाजपा के सिटिंग विधायक व प्रदेश के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव को योगी सरकार में फिर से मंत्री बनाया जा सकता है। उन्होंने इस बार लगातार दूसरी बार सदर से चुनाव जीतकर 42 साल का रिकार्ड तोड़ा है। उन्होंने साल 2017 के चुनाव में 90324 मत पाकर जीत दर्ज की थी। इस बार के चुनाव में उन्हें 97264 मत मिले, जबकि सपा के प्रत्याशी मो. अरशद खान को 88636 मत मिले।

वाराणसी से ये बन सकते हैं मंत्री

Cm Yogi Adityanath Oath Ceremony who will be minister in Yogi cabinet old faces considered or new faces get chance  These MLAs of Purvanchal got call

भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो वाराणसी के अनिल राजभर को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। इसके अलावा पिछली बार मंत्रिमंडल में रहे रविंद्र जायसवाल और डा. नीलकंठ तिवारी पर विचार किया जा रहा है। पूर्वांचल में भूमिहार चेहरे के रूप में उभरे दूसरी बार के विधायक डॉ. अवधेश सिंह भी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं।  पटेल नेताओं में मिर्जापुर के रमाशंकर पटेल व अनुराग पटेल के साथ ही रोहनिया विधायक डा. सुनील पटेल और सेवापुरी विधायक नीलरतन पटेल भी दौड़ में है। 

मंत्रियों के प्रमोशन की भी उम्मीद
पिछली बार मंत्री बने तीनों विधायकों को प्रमोशन की भी उम्मीद है। अनिल राजभर को बड़े मंत्रालय के साथ ही प्रमुख चेहरे के रूप में जगह मिल सकती है। इसके अलावा डा. नीलकंठ तिवारी और रविंद्र जायसवाल को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। फिलहाल सरकार के शपथ ग्रहण के साथ ही यह तस्वीर साफ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed