जौनपुर में कल सवा घंटे रहेंगे सीएम, विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 सितंबर को जौनपुर आएंगे। वह करीब सवा घंटे तक यहां रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रोटोकाल आने के बाद जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा। पुलिस-प्रशासन के अफसरों के अलावा भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। देर रात तक मंच, पंडाल बनाने का क्रम चलता रहा।
मुख्यमंत्री 12.20 बजे कुल्हनामऊ स्थित सनबीम स्कूल परिसर में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से वह सीधे कार्यक्रम स्थल जाएंगे। करीब डेढ़ बजे तक रुकने के बाद वह दोपहर 1.35 बजे देवरिया के लिए रवाना हो जाएंगे।
सीएम के आगमन को लेकर देर शाम पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मंत्री अनिल राजभर, सांसद मछलीशहर बीपी सरोज, डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसपी राजकरन नैयर ने भाजपा नेताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचकर वहां चल रही तैयारियों के बारे में जानकारी।
मंच, पंडाल, हेलीपैड, पार्किंग स्थल, रुट आदि की विस्तृत रुपरेखा तैयार की गई। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, सीडीओ अनुपम शुक्ला, एडीएम वित्त राम प्रकाश, सीएमओ डॉ राकेश कुमार, एसडीएम सदर नीतीश सिंह आदि मौजूद रहे।