फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Adityanath gift to Kashi for developement PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री की काशी को सीएम की सौगात, 61.80 करोड़ से होगा विकास

Mon, 19 Oct 2020 11:27 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 19 Oct 2020 11:27 PM IST
सार

  • वीडियो कांफ्रेंसिंग से 880 सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया
  •  सामुदायिक शौचालयों की सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगी महिला समूह, हर महीने मिलेगा 6000 रुपये मानदेय 
     

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath gift to Kashi for developement PM Narendra Modi

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 61.80 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। योगी ने 61 करोड़ 80 लाख 45 हजार रुपये के 880 सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। 
विज्ञापन


 सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ग्राम स्वराज्य की परिकल्पना साकार हो रही है। ग्राम पंचायतों के सामुदायिक शौचालयों की साफ सफाई व्यवस्था हेतु ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्या को तैनात किया जाएगा। इन्हें प्रतिमाह 6000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। यहां जन्म मृत्यु प्रमाण सहित गांव स्तर के अभिलेख यहीं से बनाए जाएंगे। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन की परिकल्पना का प्रदेश में बड़ा सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इससे इंसेफलाइटिस जैसी बीमारियों से मौत में भी कमी आई है। 
विज्ञापन

वाराणसी में लोकार्पण शिलान्यास कार्य में 181 पंचायत भवन का लोकार्पण और 178 पंचायत भवनों का शिलान्यास के साथ ही 699 ग्राम पंचायतों में 160 सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री ने किया है। इस दौरान विधायक सौरभ श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

वाराणसी में हुए लोकार्पण-शिलान्यास
वाराणसी जनपद के विकास खंड आराजीलाइन में 117, बड़ागांव में 80, चिरईगांव में 76, चोलापुर में 89, हरहुआ में 79, काशी विद्यापीठ में 67, पिंडरा में 104 तथा सेवापुरी में 87 सहित कुल 699 सामुदायिक शौचालयों का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ। आराजीलाइन विकास खंड में 27, बड़ागांव में 19, चिरईगांव में 18, चोलापुर में 27, हरहुआ में 24, काशी विद्यापीठ में 14, पिंडरा में 35 तथा सेवापुरी में 17 सहित कुल 181 भवनों का लोकार्पण एवं शिलान्यास शामिल हैं। इस अवसर पर प्रदेश के 7053.45 करोड़ रुपये की लागत के 75696 सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवनों का लोकार्पण व शिलान्यास का वृहद कार्यक्रम संपन्न हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed