फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   CM Yogi adityanath gave instructions provision of 100 beds in every district 300 beds in BHU L-3 covid Hospital in varanasi

सीएम योगी ने कोरोना रोकने के लिए झोंकी ताकत, हर जिले में बनेंगे 100 बेड के कोविड अस्पताल, बीएचयू को मिलेंगे 300 बेड

Mon, 27 Jul 2020 05:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 27 Jul 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi adityanath gave instructions provision of 100 beds in every district 300 beds in BHU L-3 covid Hospital in varanasi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीएचयू के सेंट्रल हाल सभागार में रविवार को वाराणसी मंडल की कोविड संक्रमण एवं बचाव के लिए किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीएचयू व जिला प्रशासन के समन्वय से पूर्वांचल सहित अन्य प्रदेशों के लोगों को भी बेहतर चिकित्सा सुविधा दी जा सकती है।

विज्ञापन

बीएचयू में लेवल-3 के बेड में विस्तार व नान कोविड ओपीडी संचालित करें। सीनियर डॉक्टर भी कोविड मरीजों का विजिट करें। उन्होंने कहा कि बीएचयू को राज्य सरकार से जो सहयोग चाहिए, वह मिलेगा। बीएचयू ऐसा कार्य करे कि वह दूसरों के लिये अनुकरणीय हो। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर जिले में 100 बेड के कोविड अस्पताल बनेंगे। बीएचयू एल-3 में 300 बेड की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन



सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन 35000 टेस्ट आरटीपीसीआर, 3000 टेस्ट ट्रू नॉट और 40,000 टेस्ट एंटीजन कीट से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्ति की पहचान कर तत्काल उसे अस्पताल या आइसोलेशन में रखकर इलाज शुरू किया जाए। जिलों में एल-1 व एल-2 अस्पताल विकसित हों, जिनमें ऑक्सीजन व वेंटीलेटर की समुचित व्यवस्था रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में स्वच्छता पहला मानक हो। अस्पताल में बेडशीट बदलने, समय पर खाना, डॉक्टर का राउंड, शौचालय साफ, समय से दवाई, ऑक्सीजन चेकअप आदि कार्य हो। मरीज के लिए प्रतिदिन 100 रुपये खाने और डॉक्टरों के क्वारंटीन में रहने के लिए 500 रुपये प्रतिदिन उनके खाने की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री की गरीब कल्याण योजना में नवंबर तक निशुल्क खाद्यान्न की व्यवस्था है। पात्रों को खाद्यान्न मुहैया हो सके, इसके पर्यवेक्षण के लिए लोकल स्तर पर अधिकारियों की तैनाती की जाए।

आत्मनिर्भर भारत में प्रवासी व निवासी दोनों को कार्य मिले
मनरेगा में प्रदेश में रिकॉर्ड कार्य हुआ है। 65 लाख मानव दिवस एक-एक दिन में सृजित हुए। प्रदेश में 40 लाख प्रवासी आए, जिसमें 23 लाख लोगों को रेलवे के सहयोग से उनके घर तक पहुंचाया गया। स्ट्रीट वेंडर के जरिए 10 हजार रुपये ऋण की योजना से वेंडरों को लाभ दिलाया जाए।

बैठक में वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर एवं चंदौली के जिलाधिकारियों ने पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से संक्रमण एवं उससे बचाव और मरीजों के बेहतर इलाज के बाबत किए गए व्यवस्थाओं एवं कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया। जौनपुर में ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड के केस ज्यादा मिले, जिसका कारण महाराष्ट्र से आए प्रवासियों को बताया गया।

कोविड अस्पताल में लगे टीवी, अखबार भी पहुंचे
मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि कोविड अस्पतालों में एक सामूहिक स्थान चयन कर वहां टीवी लगवाएं। इसके साथ ही उन्होंने कोविड अस्पतालों में न्यूज पेपर भी रखवाए जाने का निर्देश दिया। इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। मरीजों में विश्वास बढ़ेगा और इससे मरीजों को ठीक होने की दर भी बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed